30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 करोड़ वसूलने 6 दिन में काटे 1300 कनेक्शन, अंधेरे में कट रही उपभोक्ताओं की रात

बिजली कंपनी: बिल वसूली का लक्ष्य पूरा करने कैंची लेकर घूम रहे विद्युत अधिकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 28 Sep 2019, 8:15 AM IST

bijli chori

bijli chori

सतना. यदि आप बिजली उपभोक्ता हैं और नियमित बिल जमा नहीं करते तो सावधान हो जाएं। किसी भी समय आपकी बिजली कट सकती है। बिल वसूली का लक्ष्य पूरा करने विद्युत अधिकारी बकायादारों की सूची और कैंची लेकर घर-घर दबिश दे रहे हैं। एेसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल 5 हजार या इससे अधिक बकाया है, उनको बिना सूचना एवं नोटिस दिए पोल से सीधे उनके कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं।

बकायादारों पर वसूली का दबाव बनाने बिजली कंपनी शहर संभाग में बीते छह दिनों में 1300 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट चुकी है। विद्युत कनेक्शन कटने से एक हजार से अधिक परिवार अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। दरअसल, इस माह शहर संभाग को 16 करोड़ रुपए बिल वसूली का लक्ष्य मिला था। इसमें से अभी तक 12.50 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है। अब कंपनी अधिकारियों को तीन दिन में 3.50 करोड़ रुपए राजस्व की दरकार है। इसके लिए कंपनी ने पूरी टीम को कॉलोनियों में उतार दिया है।
रातभर निगरानी

बिजली कंपनी द्वारा काटे गए कनेक्शनों की रातभर निगरानी कराई जा रही। अधिकारियों का कहना है कि एेसे उपभोक्ता जिनके कनेक्शन काट दिए गए हैं उनके कनेक्शन तभी जोड़े जाएंगे जब बकाया बिल जमा कर सब स्टेशन में रसीद दिखाई जाएगी। कनेक्शन को दोबारा जोडऩे के लिए कंपनी २०० रुपए प्रति कनेक्शन चार्ज भी वसूलेगी। यह राशि अगले माह बिजली बिल में जुड़कर उपभोक्ता के पास पहुंचेगी।

तीन दिन में चाहिए 20 करोड़
बिजली कंपनी ने अगस्त माह में जिले में 88 करोड़ रुपए बिजली बिल वसूली का लक्ष्य रखा था। 26 सितंबर तक कंपनी ने 66 करोड़ की वसूली कर ली है। अब कंपनी को तीन दिन में लगभग 20 करोड़ राजस्व की दरकार है। इसके लिए कंपनी के अधिकारी जोर लगा रहे हैं।

व्यापारियों ने लगाया अभद्रता का आरोप

शहर के व्यापारियों ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों पर बिल वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। कंपनी के अधिकारियों की मनमानी से परेशान शहर के व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को कलेक्टर सतेंद्र ङ्क्षसह से मुलाकात कर मामले में हस्ताक्षेप करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि कंपनी के अधिकारी एेसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल बकाया नहीं हैं उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। कनेक्शन काटने से पहले सूचना नहीं दी जाती।