
प्रतिकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
MP News:एमपी में मैहर जिले के दधीच टोला रामनगर में रात उस समय हडक़ंप मच गया जब एक भारी-भरकम मगरमच्छ बस्ती के पास पहुंच गया। रात आठ बजे कुत्तों के लगातार भौंकने पर गांववालों ने टार्च से देखा तो एक मकान के पीछे मगरमच्छ नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बस्ती में मगरमच्छ होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया।
डीएफओ मयंक चांदीवाल ने तत्काल मुकुंदपुर जू, अमरपाटन और मैहर रेंज की संयुक्त रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी। टीम ने रात 9 बजे रेस्क्यू शुरू किया। मगरमच्छ के खुले मैदान में होने से टीम को पकडऩे में काफी परेशानी हुई। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात तीन बजे मगरमच्छ को पिंजरे में कैद किया जा सका।
वन अधिकारियों ने बताया कि बाणसागर डैम के पास वाले गावों में बारिश के दौरान अक्सर मगरमच्छ आ जाते हैं। आठ फीट लंबे मगरमच्छ को सुबह बाणसागर में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू दल में रेंजर सतीश चंद्र मिश्रा, रेंजर शुभम खरे, शिवम परौहा, अभिषेक परिहार, अभिषेक विश्वकर्मा, अखिलेश मिश्रा, व्यास पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, अरुण सिंह, सीताराम व संजय शामिल थे।
Published on:
07 Jul 2025 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
