1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग से अश्लील हरकत कर धमकाने वाला गिरफ्तार

रामपुर बाघेलान थाना पुलिस की कार्रवाइ
less than 1 minute read
Google source verification
A bully arrested for acting indecent with a minor

A bully arrested for acting indecent with a minor

सतना. नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद रविवार को आरोपी को अदालत में पेश करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2019 को थाना रामपुर बाघेलान में नाबालिक लड़की परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी। जिसकी शिकायत पर आरोपी अशोक कुमार द्विवेदी पुत्र भागवत प्रसाद द्विवेदी (38) निवासी तुर्की के खिलाफअइपीसी की धारा 354, 294, 506 व 7/8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। इस मामले में डीएसपी मुख्यालय प्रभा किरण किरो के निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज सोनी अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीआइ सोनी ने सहयोगी एसआइ विक्रम पाठक, अनिरूद्ध प्रसाद मिश्रा, आरक्षक अनूप मिश्रा, नितीश यादव, धर्मेन्द्र पाठक, कृतिका पाठक, पूनम मिश्रा की मदद से आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया है।