
Accused of liquor smuggling sent to jail
सतना. शराब तस्करी के मामले में फरार रहे एक आरोपी को कोलगवां थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद पूछताछ की है। आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश करते हुए उप जेल मैहर भेज दिया गया।
जानकारी मिली है कि कोलगवां थाना पुलिस ने 14 जनवरी 2019 को थाना के नजदीक से ही कार सवार युवकों को 500 पाव अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। तब मौके से आरोपी राजा भैया पटेल और शिवम विश्वकर्मा को पुलिस ने पकड़ा था। लेकिन एक आरोपी नीरज पटेल पुत्र राम सुशील पटेल (23) निवासी बदरखा थाना अमरपाटन पुलिस से बचकर भाग निकला था। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। कुछ दिन पहले ही अमरपाटन थाना पुलिस ने आरोपी नीरज को 452 आइपीसी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जब कोलगवां थाना पुलिस को सूचना मिली तो आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेते हुए यहां दर्ज अपराध में गिरफ्तारी की गई। आरोपी से उसके अन्य साथियों और शराब के अवैध कारोबार के बारे में पूछताछ की गई है।
Updated on:
10 Nov 2019 11:33 am
Published on:
10 Nov 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
