25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

satna: फेरे लेने के बाद दुल्हन ने मायके में किया अंतिम मतदान

दूल्हे संग मतदान केन्द्र पहुंची दुल्हन कहा, मतदान सबके लिए जरूरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 7 Jul 2022, 10:34 AM IST

dulhan.jpg

सतना. व्यंकट क्रमांक 2 स्थित मतदान केन्द्र में एक दुल्हन ने सात फेरे लेने के बाद अपने मायके में अंतिम मतदान करने मतदान केन्द्र पहुंची। पति के साथ मतदान केन्द्र पहुंची दुल्हन ने कहा कि मतदान की बड़ी अहमियत है और यह किसी व्यक्ति का सबसे बड़ा अधिकार होता है। साथ ही शादी के बाद अब ससुराल जाना है ऐसे में यहां मायके में ये मेरा मतदान का अंतिम अवसर था इसलिये भी मैं हर हाल में मतदान करना चाहती थी। मेरे पति ने भी इसमें मेरा साथ दिया। भीलवाड़ा से बारात लेकर आए पति ने भी कहा कि भले उन्हें यहां वोट नहीं देना है लेकिन पत्नी की इच्छा का सम्मान करना मेरा धर्म है और मताधिकार के महत्व को हम भी समझते हैं इसलिये मैं खुद इनके साथ आया हूं।

दूल्हे के साथ पहुंचीं वोट देने

शहर के वार्ड नंबर 25 निवासी पूर्व एल्डरमैन जवाहर जैन की पुत्री रेन्सी जैन का विवाह 6 जुलाई को मतदान के ही दिन हुआ। बारात भीलवाड़ा से आई थी। शादी की रस्में अमृत वाटिका मैरिज गार्डन में चल रही थीं जिसके पास ही व्यंकट क्रमांक 2 स्कूल में मतदान केंद्र था। रेन्सी ने शादी की रस्में पूरी कीं। अपने जीवन साथी निखिल जैन के साथ 7 फेरे लिए और वहां से दुल्हन की ही पोषाक में सीधे मतदान केंद्र जा पहुंचीं। रेन्सी के साथ उनके पति भी थी। मतदान के बाद दूल्हा- दुल्हन ने तस्वीर भी खिंचाई। इस अवसर पर रेन्सी के पति निखिल ने कहा जब रेन्सी ने मुझे बताया कि आज यहां वोटिंग है और वो वोट डालना चाहती हैं तो मैने उनसे खुद भी साथ चलने को कहा। भले ही यहां मेरा वोट नही है लेकिन मुझे खुशी है कि अपनी जीवन साथी के मतदान को यादगार बनाने के समय मैं उनके साथ रहा।