
कॉलेज ड्रेस में प्लेटफॉर्म पर धांसू डांस
बताया गया है कि सतना के स्वशासी कॉलेज में पढ़ने वाले 28 साल के विशाल विश्वकर्मा और 20 साल की युवती ने सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर डांस का एक वीडियो शूट किया और फिर उसे सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। अब जब ये वीडियो वायरल हुआ तो आरपीएफ की भी इस पर नजर पड़ी। आरपीएफ ने इसे लेकर सख्ती दिखाई है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को बुलाकर पूछताछ की है।
देखें वीडियो-
कॉलेज से मिल चुकी है चेतावनी
बता दें कि इन दोनों स्टूडेंट्स ने बीते दिनों कॉलेज कैंपस के अंदर डांस करते हुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके वायरल होने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने इन्हें नोटिस जारी कर आगे ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। कॉलेज से मिली चेतावनी के बाद अब इन स्टूडेंट्स ने रेलवे स्टेशन पर अपना डांस का वीडियो बना लिया और नई मुसीबत में फंस गए हैं।
देखें वीडियो-
Published on:
18 Feb 2024 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
