
Amit Shah's routine will start with exercise in Satna
सतना। प्राकृतिक तरीके से अपना वजन 20 किलो कम करने वाले केन्द्रीय गृह मंत्री अपनी सेहत को लेकर भी काफी गंभीर रहते हैं। अपना वजन कम करने के बाद राजनीतिक जीवन के बीच भी सेहत को लेकर उन्होंने कठिन नियम तय कर रखे है। जिसमें प्रतिदिन सुबह का व्यायाम शामिल है। इसमें नियमित तौर पर तय दूरी तक चलना भी शामिल है। लिहाजा माना जा रहा है कि सतना में रुकने के दौरान भी वे इन नियमों का पालन करेंगे। ऐसे में वे जिस होटल में रुकेंगे वहां सुबह वे खुले में चलेंगे या सुरक्षा कारणों से अंदर ही ट्रेडमिल का इस्तेमाल करेंगे इसको लेकर स्पष्ट तो नहीं हो सका है, लेकिन इसकी भी तैयारियां की जा रही है। अगर खुले में वे नहीं टहलते हैं तो उनके लिये ट्रेडमिल की व्यवस्था भी की जा रही है।
रात का भोजन 7.30 के पहले
अपनी सेहत को लेकर अमित शाह की सजगता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे रात का भोजन नियमित तौर पर 7.30 बजे तक कर लेते हैं। उनका मानना है कि देर का खाना वजन बढ़ाता है। इसी आधार पर सतना में भी होटल ओम रिसोर्ट में इसी वक्त भोजन की व्यवस्था की गई है। उनके भोजन में चीनी काफी कम उपयोग होती है। हालांकि सतना में उनका रात्रि विश्राम पहली बार हो रहा है। लिहाजा यह तैयारी की जा सकती है कि उन्हें बघेलखंड के व्यंजनों से परिचित काराया जाए। लेकिन भोजन उनकी पसंद का ही होगा। इसके आधार पर गुजराती व्यंजन भी तैयार किया जा सकता है। भोजन की उनकी टाइमिंग को देखते हुए ही उनका दोपहर का भोजन मैहर में तय किया गया। अन्यथा पहले उनके भोजन की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में तय की गई थी। सांसद गणेश सिंह की माने तो अमित शाह की डाइट काफी हल्की है। वे बिल्कुल सादा भोजन करना पसंद करते हैं। सांसद ने बताया कि वे पहली बार यहां रुक रहे हैं लिहाजा बघेलखंड के व्यंजन उन्हें प्रस्तुत किए जाएंगे ताकि यहां के स्वाद से वे परिचित हो सकें।
नाश्ते में पोहा पसंद
केन्द्रीय गृह मंत्री को नाश्ते में पोहा पसंद है। इसके साथ ही उन्हें पकौड़े भी पसंद हैं। नाश्ते में वे फलों का जूस लेना पसंद करते हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि नाश्ते में उनकी इस रुचि का भी ध्यान रखा जाएगा।
बुलाए जाएंगे विशेष कुक
जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार केन्द्रीय मंत्री की सुरक्षा मानदंडों के तहत उनके भोजन बनाने वाले कुक यहां की होटल के नहीं होंगे। बल्कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विशेष कुक और वेटर बुलाए जाएंगे। इतना ही नहीं भोजन की निगरानी के लिये खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी पैनी नजर रखेंगे।
Published on:
22 Feb 2023 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
