4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरफ्तारी: नाबालिगों ज्यादती करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

एक लड़की से अश्लील हरकत तो दूसरी से किया बलात्कार, अमदरा थाना पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा

less than 1 minute read
Google source verification
Arrest: Minor abducted absconding accused arrested

Arrest: Minor abducted absconding accused arrested

सतना. अमदरा थना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से ज्यादती करने के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाही के बाद दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके पहले शनिवार को भी इसी मामले का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रेल को नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर अमदरा थाना पुलिस ने आरोपी प्रहलाद कोल, करन कोल व सूरज कोल के खिलाफ आइपीसी की धारा 354, 342 व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। इस घटना के एक घंटे बाद ही इन्हीं आरोपियों में एक सूरज कोल ने दूसरी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस अपराध में आरोपी सूरज के खिलाफ आइपीसी की धारा 376(3), 342 व पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 का मुकद्मा कायम किया गया था। इन दोनों गंभीर घटनाओं के बाद एसपी रियाज इकबाल के निर्देश पर आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम बनाई गई।

थाना प्रभारी अमदरा निरीक्षक शंखधर द्विवेदी ने अपने सहयोगियों उपनिरीक्षक विक्रम पाठक, एएसआइ राजकुमार पटेल, आरक्षक आशीष सिंह, अशोक सिंह, नितिन, अखिलेश्वर की मदद से शनिवार को एक आरोपी प्रहलाद पुत्र सुरेश कोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद फरार दो आरोपी करन कोल पुत्र बिहारी कोल (27) निवासी कारीमाटी घुनवारा एवं सूरज कोल पुत्र लाखन कोल (28) निवासी घुनवारा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।