4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर से मूर्तियों के साथ दान पेटी चोरी करने वाला गिरफ्तार

कोलगवां थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 8 Jan 2020, 12:28 AM IST

Arrested for stealing donation box with idols from temple

Arrested for stealing donation box with idols from temple

सतना. कोलगंवा थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी के इल्जाम में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से अलग- अलग धातुओं की 10 मूर्तियां बरामद की गई हैं। यह मूर्तियां चांदी, पीतल एवं तांबे की बताई गई हैं। आरोपी चोर को पकडऩे में एएसआई भीमसेन उपाध्याय की अहम भूमिका रही है। एएसआइ उपाध्याय ने बताया कि 6 जनवरी सोमवार की सुबह सूचना मिली थी कि बांधवगढ़ कॉलोनी में एमआइजी नंबर एक के पास स्थित मां दुर्गा के मंदिर में चोरी हो गई है। जानकारी मिलने पर जब घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो मंदिर के बगल में स्थित एक दुकान से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई। रिकॉर्डिंग में दिखाई देने वाले शख्स की जब पहचान शुरू की गई तो पता चला कि वह गहरा नाला सिंधी कैंप इलाके में रहने वाला दीपक यादव है। इसकी तलाश के लिए मुखबिर लगाए गए और अंतत: सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे यह गहरा नाला सिंधी कैंप में मिल गया। हिरासत में लेकर जब इससे पूछताछ की गई तो इसने मंदिर से चोरी किया गया सारा सामान बरामद करा दिया।
दर्ज था यह अपराध
दुर्गा मंदिर के पुजारी रमेश पाण्डेय पुत्र प्रकाश पाण्डेय ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी जिस पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 25/2020 में आइपीसीकी धारा 457, 380 के तहत पंजीबद्ध किया गया था। इसी अपराध में पुलिस ने आरोपी दीपक यादव पुत्र स्व. बाबूलाल यादव (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दीपक यादव के माता-पिता नहीं हैं। इसके आगे पीछे भी कोई नहीं है। नशे की गोलियों का आदी होकर आए दिन यह कहीं ना कहीं वारदात करता है। जिसके चलते पूर्व में भी इसके खिलाफ अपराध दर्ज हो चुके हैं और यह जेल में भी रह चुका है।