
baba virendra dev dixit satna connection police raids local ashram
सतना। आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालक वीरेंद्र देव दीक्षित की गिरफ्तारी आदेश के बीच दिल्ली के आश्रम से 41 लड़कियों को छुड़ाने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस विवि से जुड़े सतना के आश्रम में भी पुलिस की टीम ने पहुंचकर पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में आश्रम में रहने वाली महिला-पुरुषों की सूची तलब की गई है। इसके साथ ही आगे की जांच प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय से संबंधित सतना शहर के बिड़ला रोड स्थित राजयोग शिक्षण केंद्र में लोगों की शिकायत पर कोलगवां थाना टीआई हेमंत विष्णु वर्वे रविवार की दोपहर पहुंचे थे। शुरुआती दौर में इस आश्रम में सामान्य लोगों को प्रवेश तक से मना किया जा रहा था। इससे लोगों को दिल्लीकांड के बाद यहां की गतिविधियों पर शंका हुईं और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। संवेदनशील माने जा रहे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंकज होटल के समीप स्थित आश्रम में पुलिस ने दबिश दी।
कमरों का नहीं खोला ताला
जांच के दौरान एक संदेहास्पद मामला भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि केन्द्र के दो एेसे कमरे भी सामने आए हैं जिसकी जांच पुलिस नहीं कर सकी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को इन कमरों में ताला बंद मिला। पूछताछ में पुलिस को चाबी उपलब्ध नहीं हो सकी और बताया गया कि यह कमरे केन्द्र के भंडार कक्ष हैं। इन कक्षों में क्या रखा गया है? इसका भी ब्योरा पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया गया।
महिलाओं के साथ पुरुष भी
पुलिस जब राजयोग शिक्षण केंद्र पहुंची तो यहां मौजूद महिला प्रमुखों ने यह कहते हुए दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया कि यहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं। लेकिन पुलिस के दबाव में जब दरवाजा खोला गया तो जांच में एक कमरे से कुछ पुरुष भी निकले। इसको लेकर अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि केन्द्र में इनकी मौजूदगी किस स्तर की है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इसी दौरान पुलिस ने इस केन्द्र में रहने वाले सभी सदस्यों की सूची अपने कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
यह है मामला
दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर विशेष जांच टीम ने दिल्ली के रोहिणी स्थित एक आध्यात्मिक आश्रम पर छापेमारी की थी। आश्रम में ड्रग्स की गोलियां और सीरींज बरामद हुए थे। हाई कोर्ट को पूरा मामला बताया गया तो 21 दिसंबर को एक बार फिर रेड पड़ी और इस आश्रम से 41 लड़कियां बरामद हुईं। आश्रम को चलाने वाले का नाम है वीरेंद्र देव दीक्षित सामने आया है। जो अब भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
Published on:
25 Dec 2017 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
