कहीं नहीं दर्ज हुई मामले की एफआईआर
मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल ने बताया कि हां घटना सही है लेकिन मामले की एफआईआर कहीं दर्ज नहीं कराई गई है। कारण पीएस जी के पास समय का आभाव था। कुछ देर में ट्रेन आ गई इसलिए समय नहीं मिल पाया और मामले की एफआईआर नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो जो पर्स चोरी गया है उसमें पीएस के महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। जिसमें एटीएम, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।