दो टीमें लगातार डकैतों की सर्चिंग में जुटी
उप्र पुलिस का कहना है कि एसपी मनोज कुमार झा के निर्देशन में दो टीमें लगातार डकैतों की सर्चिंग में जुटी हैं। बहिलपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक साजिद अली खां व एंटी डकैती अभियान प्रभारी मो. अकरम की एक टीम है। दूसरी में मानिकपुर थाना प्रभारी केशव प्रसाद दुबे, मारकुण्डी थाना प्रभारी रामेन्द्र तिवारी की है। इन दोनों टीम को खुद एसपी चित्रकूट लीड कर रहे हैं। बता दें कि अपहरणकांड के बाद पुलिस ने मुहिम तेज कर दी है।