
Bakrid: Babu Bhai got two goats in 90 thousand
सतना . कुर्बानी का पर्व ईद-उल- अजहा 22 अगस्त को ईदगाह समेत जिलेभर की सभी लगभग पचास मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी। मुस्लिम भाई अपने घरों में अल्लाह की राह पर जानवरों की कुर्बानी देंगे। जिले में बकरों की खरीद फरोख्त हो चुकी है। सबसे महंगा बकरा खूंथी के मजीद भाई ने पचास हजार रुपए में खरीदा है। इसी प्रकार जिले में सभी लोग अपने-अपने स्तर पर बकरे खरीदे हैं। इन दिनों बकरे 10 हजार रुपए से शुरु हो गये थे। शहर के व्यापारी अधिक धन कमाने के लिए महानगरों में विक्रय करने गये हुए हैं। ज्ञात हो कि कुर्बानी के जानवर की उम्र एक वर्ष होना बताया गया है। कुर्बानी के बाद मुस्लिम भाई कब्रिस्तान जाएंगे। जहां अपने पूर्वजों की कब्रों में फातियां पढ़ेंगा। २२ अगस्त को शहर की ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में सुबह मुसलिम भाई खाली पेट नमाज पढऩे जाएंगे। ईद की नमाज के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाएगी। सभी मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों द्वारा पुख्ता इन्तजाम किए गये हैं। सफाई को देखते हुए निगम प्रशासन व्दारा सभी मस्जिदों के पास सफाई की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुसिल की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।
ऊंचे दामों में खरीद रहे बकरा
बकरीद को लेकर ऊंचे दामों में बकरा खरीदा जा रहा है। इस बार अभी तक 50 हजार रुपए का बकरा खूंथी के मजीद भाई ने खरीदा है। आज 22 अगस्त को बकरीद होने के कारण अधिकतर लोगों ने बकरा खरीद लिया है। बकरा खरीदने को लेकर मुसलिम भाईयों का कहना है कई सालों बाद इस वर्ष बकरे उंचे दामों में शहर में बिके हैं। असलम कुरैशी , बाबू भाई ने दो बकरे 90 हजार रुपए में खरीदे है। शहर के कई लोगों नें भी महंगे बकरे खरीदे है। इस वर्ष बाहर भी हमारे यहां के बकरे बिकने गये है।ज्ञात हो कि हमारे यहां बकरे दूसरे प्रदेशों में जाने के कारण बकरों दाम उंचे हुए है।
पुलिस की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुसिल की पुख्ता व्यवस्था रहेगी । ईदज्जुहा त्यौहार पर कानून ब्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपर जिला दण्डाधिकारी ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिमसें अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर पीएस त्रिपाठी की मोबाईल ड्यूटी, तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद तिवारी की ईदगाह मस्जिद , रजा मस्जिद नजीराबाद, मरकज मस्जिद नजीराबाद, नूरानी मस्जिद नजीराबाद, सिया मस्जिद नजीराबाद, नायब तहसीलदार ऋ षिनारायण सिंह की रिसाला मस्जिद धवारी रोड, जवाहर नगर मस्जिद, खूंथी मस्जिद, रेल्वे मस्जिद, दरवेस मस्जिद मोटर लाईन, नायब तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा की सिविल लाईन मस्जिद, गढिय़ा टोला मस्जिद, पुरानी कब्रिस्तान मस्जिद लोटन अखाड़ा, चिकाना मस्जिद एवं एसएलआर जगन्नाथ वास्कले की कम्पनीबाग मस्जिद, कब्रिस्तान मस्जिद टिकुरिया टोला एवं मदीना मस्जिद कामता टोला के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
Updated on:
21 Aug 2018 07:32 pm
Published on:
21 Aug 2018 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
