28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basant Panchami 2018: नवयौवन बनकर प्रकृति ले रही अंगड़ाई, देखिए किस तरह आया वसंत का मौसम

कहीं फूल खिल उठे हैं तो कहीं पीली सरसों नई दुल्हन की तरह धरती का शृंगार कर रही है।

2 min read
Google source verification
basant-panchami-2018: date when is vasant panchami or sarswati puja

basant-panchami-2018: date when is vasant panchami or sarswati puja

सतना। धरती पर ऋतुराज वसंत उतर आया है। प्रकृति नवयौवन बनकर अंगड़ाई ले रही है। कहीं फूल खिल उठे हैं तो कहीं पीली सरसों नई दुल्हन की तरह धरती का शृंगार कर रही है। नर्तकों का मन-मयूर बनकर नाच उठा है और गायक वसंत के राग बहार गाने लगे हैं। ठंड भी अब गुलाबी होने लगी है। चारों तरफ फूलों की महक है और भौरों की गुनगुनाहट...।

एेसी वसंती फिज़ा में सरसों के खेत में अटखेलियां करती बालाएं नव वसंत का स्वागत कर रही हंै। पूरा मौसम वसंती हो गया। वसंत के दिन जिलेभर में कई जगह मेले लगते है। लोग परिवार सहित घूम-घूमकर मस्ती करते है। आम की गौर निगल आई है। ज्यादातर भक्त गौर को भगवान शिव के चरणों पर चढ़ाकर सुख-सम्रद्धि की कामना करते है।

वसंत से पहले गुलाबी हुई ठंड
ऋतुराज वसंत का आगमन 22 जनवरी से हो गया। लेकिन, कम बारिश एवं मौसम की बेरुखी से इस वर्ष वसंत से पहले ही सर्दी के तेवर ढीले पड़ गए हैं। फाल्गुन मास शुरू होने से पहले ही ठंड गुलाबी हो गई है। जनवरी में विंध्य में रात का औसत तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होता है। लेकिन, इस वर्ष पहले पखवाड़े में कंपकंपाने के बाद सूर्य के उत्तरायण होते ही मौसम की रंगत बदल गई।

तापमान में 4 डिग्री सेल्यियस की वृद्धि

बीते चार दिनों में दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्यियस की वृद्धि दर्ज की गई है। वसंत के पहले मौसम गुलाबी होने से जहां लोगों को ठंड से राहत मिल है, वहीं मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के कारण किसानों की चिंता बढऩे लगी है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है, अभी ठंड के दिन जाने वाले नहीं हैं।

आसमान में छाई धुंध

इस वर्ष मार्च तक सर्दी लोगों को सताती रहेगी। आसमान में छाई धुंध के कारण तापमान में उछाल आया है। लेकिन मौसम खुलते ही एक बार फिर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और फरवरी के प्रथम सप्ताह में रात का पारा एक बार फिर पांच डिग्री तक जा सकता है।

ऐसा रहा तापमान
रविवर को दिन का अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 9.9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावारण में आद्रता बढ़कर 77 फीसदी तक पहुंच गई।
पारा कभी ऊपर कभी नीचे

दिनांक अधि न्यून
17 जनवरी 27.6 5.9
18 जनवरी 28.2 6.8
19 जनवरी 28.5 9.5
20 जनवरी 27.6 10.4
21 जनवरी 27.1 9.9