31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली से पहले घर की ‘लक्ष्मी’ को मार दी गोली, डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

करीब 6 महीने से मायके में रह रही थी पत्नी, पति के साथ चलने से मना किया तो मार दी गोली, पत्नी के हाथ में लगी गोली।

2 min read
Google source verification
satna.jpg

दीपावली से ठीक एक दिन पहले मध्यप्रदेश के सतना में एक शख्स ने अपने ही घर की 'लक्ष्मी' को गोली मार दी। गोली पत्नी के हाथ में लगी है जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली मारने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया गया है कि आरोपी ने करीब डेढ़ साल पहले पीड़िता से लव मैरिज की थी और करीब 6 महीने से विवाद के कारण पत्नी अपने मायके में रह रही थी।

दिवाली से पहले घर की 'लक्ष्मी' को मारी गोली
घटना सतना जिले के अतरहार गांव की है। जहां रहने वाली 22 साल की वर्षा पटेल को उसके ही पति उमापति पटेल ने गोली मार दी। गोली वर्षा के दाहिनी हाथ में लगी है जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति पन्ना के खजवा का रहने वाला है। घायल वर्षा ने पुलिस को बताया है कि डेढ़ साल पहले उसने उमापति से लव मैरिज की थी। वो करीब 6 महीने से पति से विवाद के कारण अपने मायके अतरहार गांव में रह रही थी। घटना के वक्त वो घर पर पुताई कर रही थी तभी पति उमापति आया और उसे घर चलने के लिए कहा। उसने मना किया तो पति ने गोली मार दी और भाग गया।

यह भी पढ़ें- एक पत्नी ऐसी भी..जिसने आशिकों से पति को पिटवाया, पढ़े पूरी खबर

गोली की आवाज सुनकर आए परिवार के लोग
गोली की आवाज सुनकर जब तक परिवार व आसपड़ोस के लोग आए तो देखा कि उमापति अंधेरे में खेत की तरफ भाग रहा था। तुरंत घायल वर्षा को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि आरोपी पति पत्नी के मायके में रहने से नाराज था और पहले भी अंजाम भुगतने की धमकियां दे चुका है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

देखें वीडियो- खतरनाक कोबरा सांप ने सर्प विशेषज्ञ को डंसा