
benefit of sleeping without cloth
सतना। आज हमारे समाज पर समय में नींद न आना ज्यादातर लोगों की बीमारी हो गई। कई लोग ऐसे है जो अनिद्रा की समस्या से जूझते रहते है। कुछ अपने खाने की आदत को बदलते हैं और कुछ दवाइयों का सहारा लेकर नींद लेते हैं। पर शायद आपको यकीन न हो लेकिन बिना कपड़े पहने सोने से नींद भी अच्छी आती है और स्वास्थ्य भी सही रहता है।
विशेषज्ञों की मानें तो कपड़ों की वजह से शरीर का ताप बाहर नहीं निकल पाता है। इस वजह से सोने में परेशानी का अनुभव होता है लेकिन जब आप बिना कपड़ों के सोते हैं तो शरीर का ताप कम हो जाता है और नींद अच्छी आती है। तो आइये जानते हैं बिना कपड़े पहने सोने के कुछ और फायदे। जिसको अमल करने से आपकी जिंदगी बदल सकती है।
एक्सपर्ट व्यू
डील कपड़ों के सोने से त्वचा के कई ऊतकों पर सकारात्मक असर पड़ता है। शरीर का ज्यादा से ज्यादा भाग हवा के संपर्क में आता है। जिससे त्वचा खुलकर सांस ले पाती है। इससे निखार आता है। रात में सोते समय टाइट कपड़े नहीं पहना चाहिए। इससे कई प्रकार की परेशानियां होती है।
डॉ. आरबी सोनी, चिकित्सक सतना
अनिमित खान-पान के कारण कई लोगों को नींद नहीं आती है। रात में सोते समय ज्यादा टाइट कपड़े न पहने। टाइट कपड़ों के कारण शरीर में निशान बन जाते है। जिससे दर्द के कारण अच्छी नींद नहीं आती है। डील-डाल कपड़े रात में सोते समय पहने से रोमछिद्र खुल जाते है। तो शरीर की त्वचा कोमल हो जाती है। कील-मुहासे जैसी समस्या नहीं होती है।
संदीप त्रिपाठी, फिजियोथेरेपी स्पेशलिस्ट जिला अस्पताल सतना
ये है फायदे
1. जब शरीर का तापमान अपने अनुकूलतम स्तर पर होता है तो ज्यादा गहरी नींद आती है। बिना कपड़ों के सोने से शरीर का अंदरूनी तापमान भी संतुलित बना रहता है।
2. बिना कपड़ों के सोना महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही फायदेमंद है। इस उपाय से उन अंगों में संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है जहां पसीना अधिक होता है।
3. बिना कपड़ों के सोने से त्वचा के कई ऊतकों पर सकारात्मक असर पड़ता है। शरीर का ज्यादा से ज्यादा भाग हवा के संपर्क में आता है। जिससे त्वचा खुलकर सांस ले पाती है। इससे निखार आता है।
4. एक सर्वे के अनुसार 57 प्रतिशत लोग जो अपने पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोते हैं, वे सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा खुश रहते है।
5. दोस्तों रात को बिना कपड़ों के सोने से त्वचा खुल कर सांस ले पाती है। जिससे रोमछिद्र खुल जाते हैं। इससे हमारे शरीर की त्वचा कोमल रहती है, और कील-मुहासे जैसी समस्या कभी नहीं होती है।
Published on:
23 Mar 2018 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
