
Big loot in front of Allahabad Bank in india
सतना। अमरपाटन स्थित इलाहाबाद बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रही महिला को सोमवार को बदमाशों ने शिकार बना लिया। बदमाशों ने महिला का ध्यान भटकने के लिए पहले उस पर कीचड़ लगाया। जब महिला कीचड़ धोने के लिए हैंडपंप पहुंची, तो बदमाश रुपए से भरा बैग लेकर भाग खड़े हुए। पीडि़त महिला ने मामले की रिपोर्ट अमरपाटन में दर्ज कराई है।
ये है मामला
बताया गया कि अमरपाटन के स्नेही गांव निवासी महिला सोमवार को इलाहाबाद बैंक रुपए निकालने पहुंची थी। दोपहर करीब एक बजे उसने बैंक खाते से 58 हजार रुपए निकाले और एक बैग में रखकर बाहर निकली। तभी एक लड़के ने उसके पांव में कीचड़ लगा दिया और माफी मांगते हुए हैंडपंप पर कीचड़ धोने का इशारा कर दिया। महिला ने घटना को सामान्य रूप से लिया और हैंडपंप पहुंच गई। वहां वह कीचड़ साफ कर रही थी तभी दो लड़के आए और रुपए से भरा बैग लेकर दौड़ लगा दिए। वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश अपना काम कर चुके थे। उसके बाद उन्होंने बैंक को संपर्क किया, फिर अमरपाटन थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई।
बैंक के आसपास घूम रहे थे लड़के
मामले को लेकर पीडि़ता का कहना है कि लड़के बैंक के आस-पास घूम रहे थे। लेकिन, उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जबकि बदमाश उन पर नजर बनाए हुए थे। वे रैकी करते हुए वारदात को अंजाम दिए हैं।
पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
जिस तरह से अमरपाटन में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, ऐसी वारदात पहले भी हो चुकी है। लेकिन, पुलिस व बैंक प्रबंधन ने कभी गंभीरता नहीं बरती है। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
Published on:
30 Oct 2018 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
