ये है मामला
सूत्रों के अनुसार, करमऊ निवासी आदर्श सिंह पटेल (35) पुत्र राम नरेश सिंह अपने -साले अभयराज सिंह निवासी खुखड़ा कृष्णगढ़ व साढ़ू अशोक सिंह निवासी रघुनाथपुर के साथ निमंत्रण में शामिल होने रामपुर बाघेलान गए थे। निमंत्रण के बाद तीनों मोटर साइकिल एमपी 19 एमआर 4754 पर सवार होकर करमऊ जा रहे थे। तभी पीछे से आए हाइवा एमपी 19 एचए 3684 के चालक ने टक्कर मार दी।