28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश से गया जा रही यात्रियों से भरी बस डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

तीन दर्जन यात्री हुए घायल, मिर्जापुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 5 Oct 2018, 4:16 AM IST

Breaking Bus accident in satna madhya pradesh

Breaking Bus accident in satna madhya pradesh

सतना. मध्यप्रदेश-उत्तरप्रेदश की सीमा से सटे चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे मे जहां तीन दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए है। वहीं 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि सतना जिले के मैहर शारदा धाम से दर्शन कर बिहार के गया जा रही श्रद्धालुओं से खचाखच भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मिर्जापुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भौरी गांव के पास हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि उसका ऊपर का भाग नीचे और नीचे का भाग ऊपर हो गया।

65 यात्री थे सवार
बस में 65 यात्री सवार थे। इसमें से करीब 36 घायल हुए हैं। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी श्रद्धालु सागर और विदिशा जिले के रहने वाले हैं। वे चित्रकूट में दर्शन के बाद गया जा रहे थे। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

bus accident in
Satna
madhya pradesh" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/04/0_1_3512930-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

ये है मामला
चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली अंतर्गत भौरी गांव के पास गुरुवार की सुबह मिर्जापुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब तीर्थयात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में समां गई। जिस समय हादसा हुआ है, उस वक्त सामने या अगल-बगल से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था। वरना भीषण दुर्घटना का रूप बन सकता था। दुर्घटना के बाद यात्रियों के चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। बिना कुछ सोचे समझे बचाव कार्य चालू करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में तीन दर्जन यात्री घायल हुए है। जिनमें कुछ की हालत गंभीर तो कई श्रद्धालुओं की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है।

मैहर से बस जा रही थी गया
जानकारी के मुताबिक सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं जो मैहर शारदा मां के दर्शन करने गए थे। वापस इलाहाबाद लौटते समय भौरी गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। घायलों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व एसडीएम सदर इंदु प्रकाश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घायल तीर्थ यात्रियों में अधिकांश महिला व बुजुर्ग शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग