
causes of kidney disease: kidney transplant donor cost in india
सतना। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से है समस्या है किडनी खराब होने की। मेडिकल सांइस के अनुसार किडनी हमारे शरीर का बहुत की खास अंग होता है। यह समय-समय पर शरीर के अंदर मौजूद विषैले पदार्थें को बाहर निकालने का काम करता है। किडनी के कारण ही हमारा शरीर स्वस्थ्य और फुर्तीला रहता है।
लेकिन हम आप जानें अनजानें में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है। जिससे किडनी को छति पहुंचती है और वह काम करना बंद कर देती है। फिर किडनी के इलाज के लिए मोटी रकम तक चुकानी पड़ती है। या फिर जान से हाथ धोना पड़ता है। आज हम आपको यहां उन्हीं गलतियों के बारे में बता रहे है। जिससे किडनी को काफी नुकसान पहुंचता है।
इस तरह के होते है लक्षण
1- किडनी खराब होने का सबसे बड़ा लक्षण है शरीर में सूजन आ जाना। किडनी शरीर का अतिरिक्त पानी और नमक निकालने का काम करती है।
2- अगर आपके आंखों के नीचे सूजन आ जाती है तो यह भी किडनी डैमेज होने का ही संकेत हो सकता है।
3- पेट के बाई या दाई ओर अलग तरह का असहनीय दर्द हो तो इसे नजर अंदाज ना करें क्योंकि ये किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है।
4- अगर यूरीन पास करते समय खून आएं तो तुरंत सावधान हो जाए। यह किडनी खराब होने का संकेत है। ऐसे में आपको तुंरत यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए।
5- कई बार किडनी खराब होने के कारण बार-बार उल्टी होने की भी समस्या हो जाती है।
अधिक मात्रा में नमक लेना है नुकसानदायी
मानव शरीर को ठीक से कार्य करने के लिए नमक और सोडियम की जरूरत होती है। लेकिन हमारे समाज में स्वाद बड़ाने के चक्कर में कुछ लोग बहुत ही ज्यादा नमक लेने लगते है। इससे ब्लड-प्रैशर बढ़ जाता है और उसका सीधा असर हमारी किडनी पर होता है।
न होने दे मिनरल्स और विटामिन की कमी
शरीर हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए अच्छे खानपान की जरूरत होती है। समय-समय पर ताजी सब्जियां और फलों की भरपूर मात्रा ली जाए तो बड़े से बड़े मर्ज छू मंतर हो जाते है। डाइट में होने वाली कमी के कारण ही किडनी में पत्थरी होने का खतरा बना रहता है।
ये है वो गलतियां
- भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर का ठीक से ध्यान नहीं दे पाते। कुछ लोग तो ऐसे है कि समय बचाने के लिए पेशाब तक नहीं करते। धीरे-धीरे ये गलती भारी पडऩे लगती है।
- डॉक्टरों का मानना है कि एक स्वस्थ्य शरीर के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आपको भी कम पानी पीने की आदत है तो इसको तुरंत सुधारे।
- ज्यादातर लोग चीनी के बड़े शौकीन होते है। लेकिन आप लोगों को यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि औसत से अधिक मात्रा में चीनी का सेवन हमारी किडनी के लिए नुकसान दायक है।
Published on:
31 Aug 2019 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
