6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिटायर्ड कर्नल की पत्नी के गले से चेन स्नेचिंग

राजेन्द्र नगर में वारदात के बाद सनसनी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

2 min read
Google source verification
Chain snatching from the neck of a retired colonel's wife

Chain snatching from the neck of a retired colonel's wife

सतना. राजेन्द्र नगर में रहने वाली रिटायर्ड कर्नल की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन खंीच ले गए। गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल है। खबर पाते ही पुलिस सक्रिय हुई तो आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे से संदेहियों की तस्वीर निकाली गई। टीआइ संतोष तिवारी ने अपने शहर के कई इलाकों में पुलिस पार्टियां रवाना की हैं ताकि वारदात करने वाले गिरफ्त में आ सकें।जानकारी मिली है कि राजेन्द्र नगर गली नंबर 10 में रहने वाली सुमित्रा देवी सिंह श्रीनेत पत्नी लेफ्टीनेंट कर्नल स्व. हनुमान सिंह (75) अपने घर से निकल कर पड़ोस में ही जा रही थीं। जब बाइक सवार दो बदमाश आए और आगे जाकर रुक गए। इनमें से एक उतरा जिसका धक्का सुमित्रा देवी को लगा। पहले तो वह कुछ समझ नहीं पाईं और सीधे घर चली गईं। जब उन्हें गले में चेन नहीं होने का अहसास हुआ तो उन्होंने घर के सदस्यों को बताया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।
गली के बाहर भागे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज जांचने पर चेन स्नेचिंग करना तो पुलिस को नहीं दिखा लेकिन बाइक से जाते दो संदिग्ध जरूर दिखे हैं। जो वारदात के बाद गली से बाहर मुख्य मार्ग की ओर भाग निकले। इन्हें चिन्हित करते हुए इनकी तस्वीरें निकाली गई हैं। जहां घटना हुई है वहां लोगों का अक्सर आना जाना लगा रहता है। इस आम रास्ते पर आस पास के लोग भी आने जाने वालों पर नजर बनाए रहते हैं। बावजूद इसके बदमाश अपना काम कर गए।
सख्ती के बाद वारदात
एक ओर पुलिस अधिकारी चुस्त कानून व्यवस्था का दावा कर रहे हैं और दूसरी ओर अपराधी अपना काम कर जा रहे हैं। शहर में कई दिनों पर इस तरह की वारदात सामने आई है। अगर वक्त रहते यह अपराधी पकड़ लिए जाते हैं तो बेहतर हैं। चेन स्नेचिंग और राह चलते लूट करने वाले बाइक सवारों को कंजर गिरोह सेे जोड़कर अकसर देखा जाता है। एेसे में शहर और आस पास डेरा वालों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।