
Children visited police stations, learned how to deal with cybercrime
सतना. कई स्कूल के बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ अमरपाटन थाना, पुलिस कंट्रोलरूम, पुलिस लाइन, सिविल थाने का विजिट किया। एक तरफ बच्चे ऑफसरों से मिलने को बेताब दिखें तो दूसरी तरफ पुलिस की गतिविधियों से अवगत होने के लिए लालयित दिखें। जैसे ही ये बच्चे इन जगहों में पहुंचें मन में उठ रही जिज्ञासाओं को प्रमुख अधिकारियों के सामने रखा और बहुत सारी जानकारी हासिल की। गुरुवार को स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट योजना के तहत एक्सीलेंट स्कूल के बॉयज और गल्र्स स्कूल की गल्र्स ने अमरपाटन थाने का विजिट किया। निर्भया प्रभारी सबइंपेक्टर सुरभि सिंह ने इन बच्चों का मार्गदर्शन किया। 100 नंबर, 108 नंबर की जानकारी दी। पुलिस कैसे काम करती है इसके बारे में बताया। साइबर क्राइम से कैसे बचा सकता है इससे अवगत कराया। इस बीच बच्चों ने भी पूछा कि वे कैसे अपराधियों को पहचान कर सजा दिलाने का काम करती हैं। वहीं शहर में केंद्रीय क्रमांक दो के बच्चों को सीसीटीवी कंट्रोल रूम, कंट्रोल रूम, पुलिस लाइन, सिविल लाइन थाने का विजिट कराया। यहां पर नोडल अधिकारी सूबेदार मंजू वर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कानूनों से संबंधित जानकारी दी। पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। साइबर क्राइम की जाल से बच्चे खुद को कैसे बचाएं इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि बिना डर के वे मुसीबत पर पुलिस की कभी भी मदद ले सकते हैं।
Published on:
09 Sept 2019 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
