18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, 845 करोड़ में करेंगे इस शहर की कायापलट

City will be transformed in MP in 845 crores मध्यप्रदेश में एक शहर की कायापलट की जा रही है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

deepak deewan

Jan 10, 2025

City will be transformed in MP in 845 crores

City will be transformed in MP in 845 crores

मध्यप्रदेश में एक शहर की कायापलट की जा रही है। शहरों का संवारने का यह प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। राज्य सरकार सतना के धार्मिक नगर चित्रकूट की तस्वीर बदल रही है। इसके समग्र विकास के लिए 845 करोड़ रुपए का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। कार्ययोजना में चित्रकूट में अनेक नए निर्माण भी किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए सिटी बस सेवा प्रारंभ की जाएगी वहीं अंतर प्रांतीय बस अड्डा बनाया जाएगा। राघव प्रयाग घाट को नए सिरे से विहंगम रूप दिया जाएगा। मोहकमगढ़ किले का हैरिटेज लुक के रूप में डेवलपमेंट किया जाएगा। हालांकि अभी प्लान को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
नगरीय विकास विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद ही इस पर अमल किया जाएगा।

संभागायुक्त बीएस जामोद ने चित्रकूट पहुंच कर चित्रकूट समग्र विकास की कार्ययोजना का रिव्यू किया। नगरीय प्रशासन विभाग की कंसल्टेंट एजेंसी द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन द्वारा कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इसमें अलग-अलग विभागों द्वारा समन्वित तरीके से चित्रकूट में चरणबद्ध विकास कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: एमपी में कर्मचारियों के साथ बड़ी धोखाधड़ी, नियमानुसार वेतन पुनरीक्षण नहीं कर रही सरकार

संभागायुक्त ने कहा कि प्लान इस तरह से तैयार किए जाएं कि यहां आने वाले हर वर्ग के श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। कार्यों की टाइम टाइन तय की जाए और समयबद्ध तरीके से काम हों। चित्रकूट पवित्र भूमि है और हम सभी को इसके विकास का अवसर मिला है लिहाजा अपना अधिकतम इसमें दें।

यह भी पढ़ें: एमपी में बड़ी कार्रवाई, एक साथ पकड़ाए 125 युवक-युवतियां, कंप्यूटर पर कर रहे थे ये काम

प्लान के मुख्य बिंदु

  1. राघव प्रयाग घाट का संपूर्ण विकास किया जाएगा। इस पूरे जोन का रिक्रियेशन किया जाएगा। यहां पर कमर्शियल जोन, वोटिंग एरिया, स्टे फैसिलिटी, ग्रीन एरिया, वोट पार्किंग एरिया आदि का विकास कार्य किया जाएगा। घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां सड़कों का विकास कार्य करने के अलवा बस स्टैण्ड बनाया जाएगा। मंदाकिनी नदी पर पुल सहित ट्रैफिक कमांड सेंटर विकसित किया जाएगा।
  2. कामदगिरि परिक्रमाकामदगिरि परिक्रमा मार्ग का डेवलपमेंट किया जाएगा। यहां रामायण अनुभव पार्क, मल्टी फैसिलिटी सेंटर, रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। यहां लोगों के आराम करने के लिए शेल्टर आदि तैयार किए जाएंगे। पूरे पथ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  3. मोहकमगढ़ किलामोहकमगढ़ किला को हेरिटेज स्वरूप में विकसित किया जाएगा। यहां रेसीडेंशियल सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके मूल स्वरूप के स्थापित करते हुए कई उच्च स्तरीय सुविधाएंसौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  4. आईएसबीटीरजौला में अंतर प्रांतीय बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके अलवा मौजूदा बस स्टैण्ड से दो रूट सिटी बस सेवा के लिए तैयार किए जाएंगे। यहां से सिटी बस सेवा का संचालन होगा। इसके अलावा एक रेसीडेंशियल कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। बहुमंजिला पार्किंग होगी।
  5. पयस्वनी नदी विकासपयस्वनी नदी विकास परियोजना के तहत ब्लू ग्रीन पैडेस्ट्रियन कॉरीडोर तैयार किया जाएगा। यहां वाटर रिचार्ज पिट, पेडेस्ट्रियन फूड पाथ, स्टैण्ड अलोन सोलर स्ट्रीट लाइट आदि सुविधाएं दी जाएगी।
  6. स्फटिक शिला और हनुमान धारास्फटिक शिला के पास नदी के किनारे बहुआयामी तपोस्थली बनाई जाएगी। जिसमें आध्यात्मिक केन्द्र, सत्संग भवन आदि रहेंगे। यहां भी रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। हनुमान धारा का रिक्रियेशन किया जाएगा। सीता रसोई का सौदर्यीकरण, मल्टी फैसीलिटी सेंटर आदि बनाए जाएंगे। इसी तरह गुप्त गोदावरी और सती अनुसुइया में मल्टी फैसीलिटी सेंटर बनाने के साथ अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।