31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cold War In Satna: हाड़ कंपाती ठंड से जन-जीवन प्रभावित

विंध्य में चली शीतलहर ,धूप बेअसर

2 min read
Google source verification
घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

सतना. बिन मौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद कड़ाके की ठंड वापस आ गई है। दिन और रात के तापमान में जोरदार गिरावट से पूरा विंध्य शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दिन चढऩे के साथ ही मौसम खुला तो धूप निकली लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण धूप बेअसर रही। मौसम खुलने एवं धूप के बावजूद जिले की जनता दिनभर पहाड़ों की जमा देने वाली ठंड से कंपकंपाती रही। कोहरा और शीतलहर की मार से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शरीर में चुभ रही ठंड से बचने दिनभर लोग हीटर और अलाव के सामने बैठे रहे। ठंड के सितम का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि पूरा शरीर गर्म कपड़ों से लदा होने के बाद भी ठंड हाड कंपकंपाती रही।

कोल्ड डे रहा शुक्रवार
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में लगातार हो रहे हिमपात का असर प्रदेश के मौसम में भी दिखाई दे रहा है। सतना सहित प्रदेश के १० जिले भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। शुक्रवार को लगातार दूसरा दिन कोल्ड डे रहा। सुबह कोहरे ने कहर बरपाया तो दोपहर में गलन लोगों पर सितम ढाती रही। दिन में चली तीव्र शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान १७ डिग्री सेल्सियस पर जम गया। रात में चली बर्फीली हवाओं के कारण सुबह न्यूनतम तापमान में रिकार्ड 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसलिए फिलहाल लोगों को हाड़ कंपाती ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।
घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर पर सिमट गई। दूर का दिखाई न देने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह सतना पहुंचने वाली ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं। कंपकंपाती ठंड के बीच यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। सुबह घने कोहरे के कारण लोग देर तक बिस्तर से नहीं उठे।

तापमान
अधिकतम 17.5

न्यूनतम 6.9
नमी 94

दृश्यता 10 मीटर