2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय जेल में बंदियों के बीच संघर्ष

पुख्ता नहीं हैं सुरक्षा इंतजाम, अस्पताल स्टॉफ ने किया बीच बचाव
less than 1 minute read
Google source verification
JAIL : मुखबिरी की आशंका में 5 कैदियों ने मिलकर एक कैदी को जमकर पीटा

JAIL : मुखबिरी की आशंका में 5 कैदियों ने मिलकर एक कैदी को जमकर पीटा

सतना. केन्द्रीय जेल सतना में बंदियों के बीच संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। इस बार हाल में ही जेल पहुंचे बंदी ने पहले से सजा काट रहे बंदी पर जानलेवा हमला कर दिया। यहां सुरक्षा इंतजामों की चूक सामने आई। जेल टस्पताल परिसर में हुए इस संघर्ष के दौरान अस्पताल स्टॉफ की मदद से झगड़ा शांत हो सका। लेकिन इस बीच एक बंददी को गंभीर चोट आ चुकी थी।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही जेल पहुंचे बंदी निखिल यादव ने अपने एक साथी की मदद से यहां पहले से बंद सुजीत साकेत पर हमला किया है। जेल अस्पताल परिसर में हुए इस संघर्ष के दौरान जब तक यहां का स्टॉफ कुछ समझ पाता बात बढ़ चुकी थी। किसी तरह जेल प्रहरी अफसर खान, अभिषेक निगम और दिलीप शर्मा ने बीच बचाव करने की कोशिश की। जब तक डॉ. शैलेन्द्र स्वर्णकार और फार्मासिस्ट कृष्णा गुप्ता पहुंच गए थे। यह घटना बुधवार की सुबह पौने 12 बजे की बताई गई है।

प्रहरी ने लिखी रिपोर्ट

जेल सूत्रों का कहना है कि सुबह 10 बजे सेे दोपहर 2 बजे तक की ड्यूटी में तैनात प्रहरी दिलीप शर्मा ने बंदियों के बीच हुए संघर्ष की रिपोर्ट आला अफसरों से की है। अस्पताल परिसर के पास खंड में सुरक्षा इंतजामों के लिए अधिकारी अभिमन्यु पाण्डेय जिम्मेदार बताए जा रहे हैं।
डॉक्टर लिख चुके पत्र
केन्द्रीय जेल में बंदियों के बीच मारपीट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई बार यहां एेसे मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व में बंदियों के बीच हुई मारपीट के बाद जेल अस्पताल के डॉक्टर ने जेल प्रशासन को पत्र लिखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और अस्पताल आने जाने वाले बंदियों पर नजर रखने के लिए कहा था। लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।