3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस लोकसभा प्रभारी यादवेंद्र सिंह बुंदेला नहीं आए सतना, कार्यकर्ताओं में दिखा असंतोष

कांग्रेस: अनुपस्थिति में जिला अध्यक्ष ने ली बैठक

2 min read
Google source verification
Congress Lok Sabha in-charge Yadvendra Singh did not come in satna

Congress Lok Sabha in-charge Yadvendra Singh did not come in satna

सतना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हाल ही में कांग्रेस के सतना जिले के लोकसभा प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला तय कार्यक्रम के तहत सतना नहीं पहुंचे। जबकि उनके आगमन की सूचना पर जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समय पर पहुंच गए थे। पहले तो उनके आने में विलंब की जानकारी दी जाती रही बाद में उनका दौरा कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी दी गई। इससे यहां आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में असंतोष देखा गया।

कुछ तो यह कहते दिखे कि एकगुट विशेष के लोग ज्यादा होने से यह दौरा कैंसिल हुआ है। हालांकि इस संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से सफाई दी गई कि न्यायालयीन कार्य में फंसे होने से उनका आना नहीं हो पा रहा है। तब कुछ की सलाह रही कि अब जिलास्तर पर बैठक न कर विधानसभा स्तर पर बैठ हो, जिससे लोग आसानी से पहुंच सकें और पूरी जानकारी भी लोक सभा प्रभारी को मिल सके।

जिलाध्यक्ष ने ली बैठक
लोस प्रभारी यादवेन्द्र सिंह की अनुपस्थिति में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा और शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद पार्टी कार्यालय में बैठक ली। इसमें यह तय किया गया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी पोलिंग स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी को सम्मान जनक परिणाम देगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि समय बहुत कम है, ऐसी स्थिति में हमें प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में लिए गए फैसलों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हमें भाजपा के झूठ और फरेब से आम जनता को सावधान करना होगा।

ये रहे उपस्थित
बैठक में उर्मिला त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह सेठी, अजीत सिंह, बीरेन्द्र प्रताप सिंह, गीता सिंह, गया बागरी, डॉ. पी.डी. पटेल, प्रागेन्द्र बागरी, भागवत सिंह तिवारी, कमलेन्द्र सिंह कमलू, जिया अहमद राज, विश्वनाथ कोल, राजीव बैरागी, अतुल सिंह परिहार, संतोष पाण्डेय, सागिर खॉन, श्यामबिहारी तिवारी, सविता अग्रवाल, रामकुमार तिवारी, गुलाब सोनी, शैलेन्द्र सिंह गहरवार, देवेन्द्र तिवारी, अशोक सराफ, पुष्पराज सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, उमाकान्त चतुर्वेदी, रामकृष्ण मिश्रा, मनीष तिवारी, जगन्नाथ शर्मा, प्रवीण सिंह, राजेन्द्र गर्ग, अजय जैन, दुलीचन्द्र वंशकार, के.के. तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।