
Diarrhea spread rapidly :मध्य प्रदेश के मैहर जिले के वासी इन दिनों डायरिया के प्रकोप का शिकार हो रहे हैं। बता दें कि जिले में तीन दिनों के भीतर डायरिया की चपेट में आने से 24 लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें बच्चों को तादाद काफी अधिक है। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है। महकमें ने मोर्चा संभालते हुए संभावित इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, बीमार मरीजों का इलाज शुरु कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यहे मामला जिले के रामनगर आदिवासी बस्ती और बाबूपुर का है, जहां इस समय डायरिया से 24 लोग ग्रस्त हुए हैं। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों का इलाज किया। 16 लोगों की बिगड़ती तबियत को देखते हुए उन्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
जबकि 16 लोगों का गांव में ही इलाज चल रहा है। वहीं, स्वाथ्य विभाग की टीम ने हैंडपंप, कुआं और एलएंडटी कंपनी की पेयजल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल, सभी बीमारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Published on:
28 Jun 2024 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
