
सतना. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा हमला बोला है। सतना पहुंचे दिग्विजय सिंह ने फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कपड़ों को लेकर दिए गए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के जरिए अब उन्हीं पर पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश के गृहमंत्री को फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कपड़ों की चिंता है लेकिन प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की चिंता नहीं है।
दीपिका का नाम लेकर गृहमंत्री पर बरसे दिग्विजय
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तीन दिवसीय विंध्य क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को सतना पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उसके बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सतना में सर्किट हाउस के बाहर 22 लाख रुपए की लूट हो जाती है। बाइक से आते हैं..बाइक चुराई हुई होती लूटी हुई होती है, जिसकी तीन दिन पहले रिपोर्ट हुई लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी और उसके बाद लूट हुई..वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कुछ दूरी पर जाकर बाइक को छोड़कर भाग गए। अगर पुलिस सचेत रहती तो टेक्नोलॉजी का जमाना है कुछ ही देर में अपराधियों को पकड़ा जा सकता था। दिग्विजय ने सवाल उठाते हुए आगे कहा कि क्या कर रही है पुलिस यहां पर है..गृहमंत्री को दीपिका पादुकोण क्या कपड़े पहन रही है उसकी फिक्र है लेकिन प्रदेश की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है।
देखें वीडियो-
रोप-वे का किराया बढ़ाए जाने पर सरकार पर निशाना
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मैहर में रोप-वे के किराए में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह भी गजब का संयोग है। 25 जनवरी को शिवराज सिंह चौहान मैहर में मां शारदा के दर्शन करते हैं और 1 फरवरी को रोपवे का किराया 116 रुपए से बढ़ा कर 150 रुपए कर दिया जाता है। यह भी जानकारी मिली है कि रोपवे कंपनी के साथ भाजपा के नेताओं की सांठगांठ हो चुकी है। भाजपा यानी भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व और भ्रष्ट अधिकारी मिल कर व्यवसाय करते हैं। उनके लिए रोपवे सेवा का माध्यम नहीं है लूट खसोट का माध्यम है। भाजपा के राज में गायों को मारा जा रहा है। पैसे लेकर गायों को बेचा जा रहा है। भाजपा धर्म का दुरूपयोग कर रही है।
देखें वीडियो-
Published on:
10 Mar 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
