
dj dispute brother killed brother
सतना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक परिवार में डीजे को लेकर हुए विवाद के कारण परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। डीजे बंद चालू करने को लेकर दो सगे भाईयों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते इस कदर बढ़ गई की घर में चीख पुकार मच गई और घर का आंगन खून से लाल हो गया। बड़े भाई ने डीजे बंद करने से मना किया तो छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई की हत्या कर दी।
घटना सतना के कोठी थाने से महज 5 किमी. दूर बसे छिटिया (मौहार) की है। जहां शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात राकेश कोल की बेटी का कंछेदन का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब एक बजे परिवार के लोग डीजे पर नाच रहे थे तभी राकेश कोल का छोटा भाई राजकुमार कोल शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और डीजे बंद करने के लिए कहा। बड़े भाई राकेश ने डीजे बंद करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया और छोटे भाई राजकुमार ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई राकेश पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें- 17 साल की लड़की के पेट में हुआ दर्द तो सामने आई सच्चाई, परिवार रह गया हैरान
कुल्हाड़ी सीधे राकेश की गर्दन पर लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। राकेश के खून से घर का आंगन लाल हो चुका था। परिवार के लोगों ने खून से लथपथ हालत में राकेश को उठाया और उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ बड़े भाई को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी छोटा भाई राजकुमार गांव से दूर स्थित बांध में जा छिपा था जिसे कोठी पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया।
देखें वीडियो- भाजपा में शामिल होते ही संजय शुक्ला को कैलाश विजयवर्गीय ने दी 'गाली'
Published on:
9 Mar 2024, 6:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.