30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 साल की लड़की के पेट में हुआ दर्द तो सामने आई सच्चाई, परिवार रह गया हैरान

पेट दर्द की जांच करने पर पता चला प्रेग्नेंट है लड़की, पहचान का युवक कर रहा था कई दिनों से दुष्कर्म...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 9 Mar 2024, 9:06 PM IST

dewas_rape.jpg

rape

देवास में एक 17 साल की लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक लड़की की पहचान का ही एक युवक है जिसका उसकी नानी के घर पर आना जाना था। नानी के घर पर ही आरोपी ने पहली बार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया था और फिर बीते करीब सवा साल से उसके साथ गलत काम कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।


मामला देवास के औद्योगिक थाना इलाके की एक कॉलोनी का है जहां 17 साल की पीड़िता अदिति (बदला हुआ नाम) नानी के यहां रहने आई थी। बीते दिनों अदिति के पेट में दर्द हुआ तो माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने चैकअप किया तो पाया कि अदिति प्रेग्नेंट है और उन्होंने अदिति के माता-पिता को इसके बारे में बताया। नाबालिग बेटी के प्रेग्नेंट होने की बात पता चलते ही माता-पिता के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और जब उन्होंने अदिति से पूछताछ की तो उसने अपने साथ हो रही के बारे में बताया ।
यह भी पढ़ें- बीवी की कॉल रिकॉर्डिंग से खुला बड़ा राज, बच गई पति की जान


बेटी के साथ हुई ज्यादती का पता चलते ही माता-पिता उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अदिति (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वो करीब दो साल पहले नानी के घर पर रहने आई थी। नानी के घर पर पहचान के युवक अमन उज्जैनिया का आना जाना था। अमन ने 30 अक्टूबर 2022 को उसके साथ गलत काम किया था और फिर उसके बाद से लगातार से 1 जनवरी 2024 तक कई बार उसकी मर्जी के बिना उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

देखें वीडियो- भाजपा में शामिल होते ही संजय शुक्ला को कैलाश विजयवर्गीय ने दी 'गाली'