12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीवी की कॉल रिकॉर्डिंग से खुला बड़ा राज, बच गई पति की जान

पत्नी के मंसूबों की भनक लगते ही पुलिस के पास पहुंचा पति, प्रेमी के प्यार में पति ने रची खौफनाक साजिश

2 min read
Google source verification
sehore_biwi_planning.jpg

क्राइम सीरियल्स की तरह प्रेमी के प्यार में पागल एक महिला ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। लेकिन बीवी अपने प्लान को अंजाम दे पाती इससे पहले ही पति को पत्नी के नापाक मंसूबों की भनक लग गई। पति ने समझदारी दिखाई और तुरंत पुलिस के पास पहुंच गया और उसकी जान बच गई। मामला सीहोर जिले का है जहां पुलिस ने पति की शिकायत पर उसकी पत्नी व एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है।


मामला सीहोर का है जहां गंगा आश्रम में किराए से रहने वाले नेपाल सिंह वर्मा की शादी करीब 10 साल पहले कस्बा की रहने वाली मोनिका वर्मा के साथ हुई थी दोनों का एक साल का बेटा भी है। लेकिन शादी के इतने साल बाद मोनिका का प्रेम प्रसंग आष्टा के रहने वाले एक युवक से हो गया जो वर्तमान में इंदौर में रहता है। मोनिका प्रेमी के साथ रहना चाहती थी इसलिए उसने पति नेपाल सिंह की हत्या की साजिश रच डाली।
यह भी पढ़ें- महाकाल से लौटते वक्त 'काल' ने छीन लिया जिगरी यार, फिर दोस्त ने भी बुला लिया यमराज...


प्रेमी के प्यार में पागल मोनिका ने पति नेपाल सिंह की हत्या की साजिश रची और प्रेमी के दोस्त इंदौर निवासी सावन ठाकुर को 50 हजार रूपए में पति के मर्डर का कॉन्ट्रेक्ट दे डाला। पत्नी मोनिका और सुपारी किलर सावन पति नेपाल सिंह की हत्या की साजिश रच रहे थे लेकिन वो इसे अंजाम दे पाते इससे पहले ही पति नेपाल सिंह को उनके मंसूबों की भनक लग गई।
यह भी पढ़ें- खुलासा : 15 हजार रुपए के लिए लेडी टीचर का कत्ल, भतीजा निकला हत्यारा


पति नेपाल सिंह ने पुलिस को बताया है कि पत्नी मोनिका कुछ दिनों से दिन में कई बार फोन पर बात करती थी जिसे देखकर पति को उस पर शक हुआ। उसने पत्नी मोनिका के मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग ऑन कर दी और एक दिन जब कॉल रिकॉर्डिंग सुनीं तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पत्नी के नापाक मंसूबे जानने के बाद हैरान पति नेपाल सिंह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और पूरी बात बताई। जिसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी पत्नी मोनिका वर्मा व सुपारी किलर सावन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मोनिका का प्रेमी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

देखें वीडियो- शादी में गिरे ओले तो खाने की प्लेट्स छोड़कर भागे लोग