19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना की सड़कों पर गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद ने नारे

भाजपाईयो ने सेमरिया चौक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
सतना की सड़कों पर गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद ने नारे

भाजपाईयो ने सेमरिया चौक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

सतना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलाबल जरदारी भुट्टो द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पड़ी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सेमरिया चौराहा में जमकर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां के विदेश मंत्री विलाबल भुट्टो का पुतला भी जलाया। कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने बताया कि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान की निंदा की। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, विजय तिवारी, ऋषभ सिंह, नगर मण्डलो के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तिवारी, संजय तीर्थवानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

इस मौके पर संतोष गौतम, रमाकान्त गौतम, कामता पाण्डेय, अनिल सचदेव, श्यामलाल गुप्ता, अभिनव त्रिपाठी, राजेश नामदेव, सौभाग्य केशरी, शहजाद खान, संतोष कुशवाहा, शैलेन्द्र शर्मा, राकी शर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, सुनील सेनानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।