6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिक शराब पीने से ट्रक चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर के चोरमारी गांव की घटना
2 min read
Google source verification
driver dies after drinking alcohol, police involved in investigation

driver dies after drinking alcohol, police involved in investigation

सतना. रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के चोरमारी गांव में रहने वाले एक ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत के बाद हत्या की आशंका जताई गई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जब ग्रामीण आक्रोशित होने लगे तो मौके पर ही सीन ऑफ क्राइम यूनिट से फॉरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह को बुलाया गया। उन्होंने शव परीक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है। अब तक की जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि शराब की अधिक मात्रा पीने से मृत्यु हुई है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में गिरने से ही उसके सिर में चोट आई है।

जांच करती पुलिस
सूत्रों के अनुसार, अखाड़ा टोला चोरमारी निवासी रामभान पुत्र कल्लू कोल (50) पेशे से ट्रक चालक था। उसका शव गांव में ही सड़क किनारे मिलने और सिर में चोट का निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गोयल ट्रांसपोर्ट में काम करने वाला रामभान अक्सर शराब के नशे में ही घर जाता था। मंगलवार को रामभान ने रामपुर बाघेलान स्थित एटीएम से रुपए अहरण किए और फिर घर के लिए रवाना हुआ। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह उसका शव देखा गया। पुलिस को तलासी लेने पर रामभान के जेब से ६ हजार रुपए नकद, मतदाता परिचय पत्र, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले हैं। जो परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए पुलिस जांच कर रही है।

इधर, लापता बालक का मिला शव
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मरौहा गांव से लापता बालक का शव कटनी जिले के बरही स्थित बांध से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मरौंहा निवासी राहुल पाल (13) पुत्र ललवा पाल स्कूल जाने के लिए 30 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे साइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन 31 अक्टूबर को सूचना मिलने पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का अपराध कायम किया। बालक की तस्वीर के साथ घटना की सूचना जिले के सभी थाना क्षेत्रों के साथ सरहदी जिलों को भेजी गई। बुधवार को बरही थाना से सूचना मिली की बांध से एक बालक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान के लिए पीडि़त परिवार को बरही भेजा गया। जहां मृतक की पहचान राहुल के रूप में कर ली गई। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।