ये है पूरा मामला
जिला पंचायत में अधोसंरचना मद से निर्माण कार्य के लिए राशि जारी करने में मापदंडों को दरकिनार कर दिया गया। जिस पंचायत से जितनी रिश्वत मिली उस पंचायत को उतनी राशि जारी कर दी। राशि जारी कराने में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसकी शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ अवि प्रसाद ने जांच दल गठित कर जांच कराई गई, जांच उपरांत वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई, जिस पर सीईओ ने शाखा प्रभारी लिपिक ओम प्रकाश चौबे को निलंबित कर दिया गया। शेष दोषियों पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन के साथ पत्र लिखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक मामले के संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की।