2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले बच्ची से की अश्लील हरकत फिर, धमका कर भाग निकला अरोपी

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, नयागांव थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
First the indecent act of the child again, Aropi escaped by threatenin

First the indecent act of the child again, Aropi escaped by threatenin

सतना. नयागांव थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी मिली है कि शनिवर की शाम करीब ५ बजे थाना नयागांव क्षेत्र में 10 साल की बालिका बालिका अपने घर की दुकान में अकेली थी। उसके परिजन घर के पीछे बने बगीचे में काम कर रहे थे। तभी आरोपी दीपक पटेल पुत्र गैली पटेल (38) निवासी टेढ़ी गुटखा लेने के बहाने दुकान पहुंचा और घर के अंदर घुस कर नाबालिग बालिका के साथ छेडख़ानी करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर उसके पिता आ गए तो आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। नाबालिक पीडि़ता के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीडि़त पक्ष थाना आया तो पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 452, 354, 354ए, 294, 506 व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कायम किया गया। घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए उप निरीक्षक योगेंद्र जयशूर के नेतृत्व में एसआइ राजेंद्र कुशवाहा, पीएसआइ रूपेंद्र राजपूत, आरक्षक तानसेन, अखिलेश, गणेश, श्याम सुंदर, महिला आरक्षक आरती की टीम ने आस पास के गांव में आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच आरोपी टेढ़ी गोदावरी के बीच जंगल की तरफ जाता हुआ दिखा जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।