18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एेसा पहली बार…गुटखा खरीदने दुकान के बाहर लगी लंगी कतार

स्टेशन रोड़ स्थित ईश्वर टेडर्स में राजश्री गुटखा खरीदने उमड़ी भीड़

2 min read
Google source verification
pan masala

shocking news: रामगंजमंडी में पान मसाले की कीमत एक करोड़, कैसे पढि़ए खबर

सतना. आप ने राशन दुकान, गैस सिलेंडर व यूरिया खाद खरीदने दुकानों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार कई बार देखी होगी। लेकिन बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन रोड़ में एक गुटखा डीजर की दुकान के बाहर गुटखा खरीदने उपभोक्ताओं की लंबी कतार देख लोग दंग रह गए। गुटखा पाउच के थोक डीलर ईश्वर टेडर्स की दुकान के बाहर सुबह से गुटखा खरीदने लोगों की भीड़ जुटी रही। सूत्रों ने बताया की भोपाल स्थित राजश्री पान मसाला बनाने वाली कंपनी में इओडब्ल्यू सहित नौ विभागों की कार्रवाई के बाद प्रदेश में गुटखा डीलरों के बीच हड़कंप मच गया हैं। गुटखा कंपनी में छापेमारी के बाद उत्पादन बंद होने से जिले में गुटखे के भाव बढ़ गए है। इसे देखते हुए जिन व्यापारियों के पास गुटखे का स्टाक बचा है उनकी दुकानों में गुटखा खरीदने दुकानदारों की भीड़ उमड़ रही है।

अवैध माल खपाने में जुटे डीलर

एक भी कारखाने में दो कंपनियों का गुटखा पैक होने का खुलाशा होने के बाद जिले के गुटखा डीलर अवैध माल खपाने में जुट गए हैं। ईश्वर ट्रेडर्स के संचालक ने पुराना माल खनाने शनिवार को गुटखा पाउच के दाम कर कर दिए। इसकी जानकारी मिलते ही दुकान के बाहर गुटखा पाऊच खरीदने वाले छोटे व्यापारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुटखा कारोवारी बिना बिल के दिनभर अवैध माल खपाता रहा। वहीं वणिज्यकर विभाग की टीम इससे अंजान बनी रही।
20 का गुटखा 25 में

राजश्री पान मसाले की आपूर्ति बंद होने के साथ ही शहर के पान गुटखा बिक्रेताओं ने इसके दाम बढा दिए हैं। शनिवार को पान गुटका की गुमटियों के बाहर 20 वाला गुटखा 25 रूपए के बोर्ड टाम दिए। गुटखा पाउच के दाम बढऩे से इसे खाने वाले लोगों की धड़कने तेज हो गई है। महंगाई के बीच गुटके के दाम बढऩे से लोगों की जेब पर भार बढ़ गया है। गौरतलब है कि जिले में गुटखे का प्रतिदिन 3 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है।