
gayatri pariwar suvichar in hindi
सतना। हिन्दू धर्म में मंत्र जप का विशेष महत्व बताया गया है। वो भी जब गायत्री मंत्र की बात आए तो हर इंसान का मन गुन-गुनाने लगता है। गायत्री मंत्र का जप एक ऐसा उपाय है जिसको करने से मानसिक शांति को मिलती ही है साथ ही जीवन में आने वाली हर तरह की भूत-बाधाएं भी दूर हो जाती है। यही कारण है कि शास्त्रों में मंत्रों को बहुत ही चमत्कारी और शक्तिशाली बताया गया है। इन्हीं मंत्रों में से एक है गायत्री मंत्र। जिसका जप करने से कई फायदे होते है। यहां तक की नियमित पूजा-पाठ व भजन-संध्या से आप मालामाल हो सकते है। कब गायत्री माता की कृपा आप पर बरस जाए। आपको कतई भी अंदाजा नहीं होगा।
अच्छे और बुरे का ज्ञान कराती है गायत्री मां
गायत्री माता मां गायत्री प्रज्ञा की देवी हैं। गायत्री जी का वाहन हंस है। मां गायत्री व्यक्ती के अदंर विवेक को जागृत कर के अच्छे और बुरे का ज्ञान करवाती हैं। यह सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मां गायत्री के एक हाथ में पुस्तक और दूसरे हाथ में कमण्डल होता है। गायत्री मंत्र सबसे बड़ा मंत्र होता है। इसकी महिमा को सभी शास्त्रों, संप्रदायों और ऋषि-मुनियों ने एक स्वर में स्वीकार्य की है। गायत्री जयंती के दिन यदि पूरा फल पाना है तो गायत्री जयंती के दिन कुछ ऐसे काम करें जिससे उसका पूरा फल आपको मिले।
ये है 15 कार्य ?
1. गायत्री मंत्र का जप करके हवन करें।
2. सूर्य की पूजा करें।
3. श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
4. अन्न का दान करें।
5. गुड़ और गेहूं का दान करें।
6. पवित्र नदी में स्नान करें।
7. धार्मिक पुस्तक का दान करें।
8. इस दिन भंडारा कराएं।
9. लोगों को शीतल जल पिलाएं।
10. घर की छत पे जल से भरा पात्र रखें। जिससे चिडिय़ों के कंठ तृप्त हो सकें।
11. सत्य बोलनें का प्रयास करें।
1२. फलाहार व्रत रहें।
13. किसी से कटुवाणी का प्रयोग मत करें।
14. सूर्य के बीज मंत्र का जप आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा।
15. सूर्य पिता का कारक ग्रह है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
Published on:
23 May 2018 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
