
Girl suside case in satna
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवती ने प्रेम-प्रसंग के चक्कर में फांसी के फंदे पर झूल गई। इस हादसे में जहां युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जानकारी के अनुसार युवती अपनी शादी तिलगमा निवासी आशीष दहायत के साथ करना चाहती थी। जिसने एक लाख रुपए की डिमांड की थी।
जबकि युवती के परिजन देने में सक्षम नहीं थे। इसीलिए दुखी होकर खुशबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आई लव यू आशीष लिखे सुसाइड नोट में प्रेमी की वजह से मरने की बात कही जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नागौद थाना पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
नागौद थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया गया कि सोमवार की सुबह करीब 7 से 8 बजे की बीच कीर्ती दाहिया उर्फ खुशबू पिता गिरीश दाहिया 19 वर्ष निवासी पिथौराबाद थाना नागौद ने बंद कमरे के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई थी। जब कुछ देर तक परिजनों को खुसबू की आहट नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की। बाद में देखा कि एक कमरे का दरबाजा बंद है। खिड़की से झांके तो खुसबू फंदे पर झूल रही थी। तुरंत घर के अन्य सदस्यों को जानकारी देकर कमरे का दरबाजा तोड़ा गया।
लेकिन तब तक देर हो चुकी। फिर बाद में आनन-फानन में थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फंदे से युवती को उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फेजा। जहां पोस्टमार्डम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, मौके पर मिल सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा दिया गया है। सोसाइट नोट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये लिखा सुसाइड नोट में
कीर्ती दाहिया उर्फ खुशब पिता गिरीश दाहिया 19 वर्ष ने सुसाइड नोट में लिखा कि प्रिय मम्मी, पापा, भइया, पूजा दीदी, गुडिया दीदी आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। भगवान करे ऐसे मां-बाप सबको मिले। मेरे से जो गलती हुई है। मुझे माफ करना। मुझे आशीष ने बहुत बड़ा धोखा दिया है। मेरे से नहीं घर से प्यार करता है। मेरे पैसे से प्यार करता था। मैं तो पागल थी जो उसके कहने पर आप लोगों से नफरत करती थी। आज मुझे पता चल गया कि वह बहुत बड़ा धोखेबाज है। आज मैं उसकी बजह मरने जा रही हूं। 17 तारीख को सुबह बात किया बोला। खुसबू तुम एक लाख रुपए तिलक दिलवाओगी। तो मैं बोली आशीष मेरे घर वाले इतना नहीं देगे। तो वह बोला कि मुझे भूल जाओ। मैंने उसके लिए सब कुछ किया। आज वह मेरे से 17 तारीख से बात नहीं किया। उसने मुझे धोखा दे दिया। आज मैं उसकी बजह से इतनी बदनाम हूं। उसी ने मुझे धोखा दे दिया। अब मेरे पास एक ही रास्ता है मौत। आई लव यू आशीष। इतना लिखने के बाद फांसी के फंदे में झूल गई।
Published on:
21 May 2018, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.