परिसर में क्या-क्या
पीआइयू के इइ पाटिल ने बताया कि मेडिकल कालेज में कॉलेज भवन, अस्पताल, गल्र्स-बॉयज हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर्स, नर्सिंग हास्टल, पार्क, ग्राउण्ड आदि संरचनाओं का निर्माण होना है। इन अलग-अलग निर्माण के लिए सर्वे के दौरान जगह चिह्नित कर ड्राइंग तैयार होगी। पूरा मेडिकल कॉलेज स्टेपिंग सिस्टम पर तैयार होगा। इससे पहाड़ी को काटकर समतल करने की जरूरत नहीं होगी।