11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 की उम्र के बाद महिलाओं में बढ़ा जिम का क्रेज, डिप्रेशन जैसी बीमारियां हो रही आसानी से दूर

- जानकार महिलाएं जिम में वर्क आउट कर हो रहीं क्रेजी- थाइरॉयड, बीपी, डायबिटीज, सुगर जैसी बीमारियों हो रहीं दूर

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Aug 10, 2019

Health and Fitness Tips: tips for exercising at age of forty in hindi

Health and Fitness Tips: tips for exercising at age of forty in hindi

सतना। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है। फिर चाहे ब्वॉय हो अथवा गल्र्स। 40 की उम्र की महिलाओं की तो चाहत ही होती है कि ताउम्र खूबसूरत और फिट रहें। शादी के बाद महिलाओं में ऐसे भी मोटापे की समस्या होती है, जिससे महिलाएं कई बार असहज महसूस करने लगती हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए शहर की कुछ जानकार महिलाओं ने लेडी जिम जाना शुरू किया है।

ट्रेंनर जॉन ने बताया कि आज कल कई महिलाओं में बीपी, डायबिटीज, सुगर, थाइरॉयड जैसी बीमारियों हो रहीं। वहीं डिप्रेशन सबसे बड़ी समस्या उभर कर सामने आ रही है। कुछ समय पहले तक यूथ गल्र्स ही सिर्फ लेडी जिम में वर्क आउट करती दिखती थी। लेकिन अब महिलाएं भी जिम में एक्सरसाइज करना पसंद कर रही हैं। वैसे जिम में 8 साल से लेकर 70 साल की महिलाएं वर्क आउट कर सकती है। बड़े शहरों में लेडी जिम का ज्यादा क्रेज है।

शहर में कुल 10 लेडी जिम
एक्सपर्ड की मानें तो सतना शहर में कुल 10 लेडी जिम है। सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या भरहुत नगर स्थित जॉन फिटनेश सेंटर में 60 महिलाएं रोजाना वर्क आउट करने आती है। अन्य जिमों में भी महिलाओं की अच्छी संख्या है।

फिटनेश सेंटर में हेल्थ सुधारने के लिए 8 साल से लेकर 70 साल तक की महिलाएं आ सकती है। आज कल महिलाओं में डिप्रेशन के केस ज्यादा आ रहे है। इसलिए कई महिलाओं ने जिम का सहारा लिया है।
जॉन सत्या, ट्रेनर, जॉन फिटनेस सेंटर

महिलाएं जिम के माध्यम से थाइरॉयड, बीपी, डायबिटीज, सुगर, डिप्रेशन सहित फिटनेश भी सुधार सकती है। मोटी त्वचा के कारण बुढ़ापे में ज्यादा दिक्कत जाती है। इसलिए महिलाओं को जिम में जानें से परहेज नहीं करना चाहिए।
कंचन, हाउस वाइफ

मोबाइल-कम्प्यूटर का आंखों सहित शरीर के अन्य अंगों में गलत प्रभाव पड़ता है। जिम जाने के बाद कुछ वर्क आउट ऐसे है जिससे निजात मिलती है। इसलिए बच्चों से लेकर यूथ तक जिम जा रहे है। बड़े शहरों में जिम का ज्यादा क्रेज है।
तनीशा अग्रवाल, स्टूडेंट