20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में दर्दनाक हादसाः एक ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 15 से अधिक यात्रियों की मौत, 50 से अधिक घायल

horrific road accident- घायलों में 13 लोगों की हालत गंभीर...। बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा...। सीएम शिवराज सिंह चौहान देर रात अस्पताल पहुंचे...।

4 min read
Google source verification

सतना

image

Manish Geete

Feb 25, 2023

sidhi.png

सतना। सतना जिले में शुक्रवार को हुए गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही तीन बसें भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 15 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल है। इसमें से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा रात 12.30 बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इधर, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट के जरिए इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

सतना में कोल जनजाति के शबरी महोत्सव से सीधी और रीवा लौट रही तीन बसें शुक्रवा रात को मोहनिया टनल के पास हादसे का शिकार हो गई। सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के मोहनिया टनल के पास ग्राम बरखड़ा के नजदीक शुक्रवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 15 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। यह बसें देश के गृहमंत्री अमित शाह की सभा से लौट रही थी। जिनमें सैकड़ों यात्री भरे थे। 30 से अधिक यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार की रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस वक्त घायलों का हालचाल जानने के लिए शुक्रवार-शनिवार की 12.30 बजे रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने सीएम शिवराज सिंह को अस्पताल में घेर लिया और घटना के बारे में स्थिति बताई। सीएम ने भी सभी घायलों का अच्छे से इलाज कराने का आश्वासन दिया है।

सीधी जिले में हुई इस घटना में 15 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि स्पाट पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हई है। जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसे में कई यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री भी पहुंचे

इधर, घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी घायलों का हालचाल लेने पहुंच गए। मुख्यमंत्री को जब खबर लगी तो उन्हें तेज गति से रेस्क्यू आपरेशन चलाने के निर्देश दिए। चौहान ने अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले सीएम ने ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने और घायलों के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

वीडी शर्मा ने दुख व्यक्त किया

इधर, हादसे के बाद वीडी शर्मा ने भी दुख व्यक्त किया है। वीडी शर्मा ने घायलों के समुचित इलाज का प्रबंध करने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए थे।

अमित शाह ने दुख जताया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीधी में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा है कि सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। प्रशासन और घायलों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया

इधर, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कमलनाथ ने ट्वीट संदेश में कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

दिग्विजय ने सरकार को दोषी बताया

इधर, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि मप्र के सतना में अमित शाह जी के आतिथ्य में हुए शिवराज सरकार के इवेंट से सीधी लौट रही बसों के टकराने सी मौत की दुखद खबर है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कार्यक्रम सरकारी था, इसीलिए मुख्यमंत्रीजी दुर्घटना की जिम्मेदारी लें और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करें। बस दुर्घटना में मृत हुए प्रत्येक लोगों के परिजनों को 50 लाख व घायलों के लिए 5 लाख की मुआवजा राशि की अविलंब घोषणा करें।

टनल के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर के बाद यात्री बस मोहनिया टनल के पास पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बस में यात्रा कर रहे पणखुरी सत्तरी के रहने वाले अशोक कूल पुत्र नवरंगी (32) ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को दोपहर में वे बस से सतना के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनकी बस में करीब 60 से 61 यात्री सवार थे। जब वे कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी टनल के पास दो बसें खड़ी हुई थी। करीब 4 लोग बस से उतरकर लंच पैकेट लेकर बैठने की तैयारी कर रहे थे। भी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बसों को जोरदार टक्कर मार दी। हम बीच में थे तो बच गए, जबकि बाकी कई लोग घायल हो गए। कुछ लोग घटना के बाद बेहोश हो गए।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते में मोहनिया टनल है। यहां से होकर यह बसें सीधी जा रही थी। टन से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां कई यात्री चाय-नाश्ता कर रहे थे। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया और वो अनियंत्रित होकर तीन बसों से टकरा गया। पहली बस में थोड़ी से टक्कर लगी, जबकि दो बसें चकनाचूर हो गई। यह बसें 10 फीट गहरी खाई में पलट गई थी। ट्रक सीमेंट से भरा हुआ था।