
How Many division in Madhya Pradesh
सतना। मध्यप्रदेश में अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो संभागों की संख्या बढ़ सकती है। इसके लिए बकायदा प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर सतना के प्रभारी मंत्री लखन घनघौरिया को ज्ञापन सौंपा गया है। सतना संभाग संघर्ष समिति के संयोजक एवं एडवोकेट राजीव खरे ने बताया कि वर्षों से मैहर को जिला बनाने की मांग चल रही है।
कई जिम्मेदार नेता भी आश्वासन दिए लेकिन आज दिनांक तक अमल नहीं किया। इसके लिए पूर्व में मेरे द्वारा मुख्यमंत्री को दिनांक 24-12-2018 और 24-08-2018 को पत्र भेजा गया था। वर्तमान कांग्रेस की कमलनाथ सरकार से सतना को संभाग और मैहर, चित्रकूट का जिला बनाने की मांग की है। पन्ना को सतना संभाग में शामिल करने से इस क्षेत्र पर तेजी से विकास हो सकता है।
इस तरह बजा बिगुल
- सतना को संभाग बनाए जाने के लिए पहले दिन बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रोहित मैरिज हाल प्रेम विहार कॉलोनी में आयोजित हुई
- सतना को संभाग बनाए जाने का अभियान सिविल लाइन चौपाटी में चलाया गया। लोगों ने पोस्ट कार्ड पर भेजकर मुख्यमंत्री से मांग की।
- सतना को संभाग बनाए जाने के संबंध में बीते दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को एक पत्र लिख कर भेजा गया। कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के पूर्व सतना की इस मांग पर विचार करें।
- सतना को संभाग बनाए जाने के लिए प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया एवं सतना सांसद गणेश को सतना संभाग संघर्ष समिति के संयोजक राजीव कुमार खरे एवं उनके समिति के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा।
ये होगा फायदा
- सतना को संभाग बनाये जाने से विकास के नए रास्ते तैयार होंगे। रीवा और शहडोल उदाहरण है।
- सतना को संभाग बनाये जाने से पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी आईजी और डीआईजी सतना में ही पदस्थ हो जाएंगे।
- सतना के संभाग बनाये जाने से रेवेन्यू के प्रकरण की अपीलीय सुनवाई सतना में ही होगी।
- संभाग बनने से कमिश्नर सतना में ही पदस्थ हो जाएंगे।
- अन्य विभाग जैसे चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी पदस्थ होंगे।
- संभाग बनने से शासकीय विश्व विद्यालय, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और मॉडल साइंस कॉलेज इत्यादि कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थाएं खुल जाएंगी।
- संभाग बनने से सतना और हीरा की नगरी पन्ना दोनों को विकास के अवसर प्राप्त होंगे।
- सतना सहित पन्ना जिले को रोजगार के काफी अवसर प्राप्त होंगे।
Published on:
07 Mar 2019 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
