1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल-पेट्रोल के भाव सुनकर गुस्से से लाल हुए ग्राहक, सरकार को सुनाई खरी-खोटी

महंगाई पर नहीं लगाम, 100 रुपए तक बढ़ चुके हैं भाव  

2 min read
Google source verification
Petrol price in Satna today petrol and diesel price in satna chart

Petrol price in Satna today petrol and diesel price in satna chart

सतना. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकार्ड वृद्धि हो रही है। पिछले 12 अप्रैल से दाम बढऩे का शुरू हुआ सिलसिल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आमजन की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को अब तक सबसे उच्चतम स्तर पर 81.38 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल तो 70.47 रुपए प्रति लीटर डीजल रहा। पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर अब आमजन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसकी बड़ी वजह दाम पर लगाम लगाने के लिए सरकार कोई ठोस कवायद करती नजर नहीं आ रही है। लोगों ने कहा, सरकार हमारे लिए है और हमें ही तकलीफ दे रही है। इस तरह सरकार लुटेगी इसकी उम्मीद नहीं थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब पेट्रोलियम पदार्थ सस्ता रहता है तब भी सरकार टैक्स लगाकर उसे महंगा कर देती है। आखिर सरकार डीजल-पेट्रोल की कीमतों को कहां तक ले जाना चाहती है, समझ में नहीं आ रहा।


जनता को नहीं मिल रहा लाभ
खूंथी निवासी अरमान खान ने बताया कि रोजाना कीमत बढऩे के बाद डीजल-पेट्रोल 10 रुपए मंहगा हो गया है। इससे हमारी जेब ढीली हो रही है। कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी उसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। सरकार और कंपनी अपना फायदा देख रहे हंै। मारुति नगर के मुन्ना पांडेय ने बताया कि जब केंद्र सरकार पूरे देश में एक कर प्रणाली व्यवस्था लागू कर रही है तो डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में क्यों नहीं ला रही है। ऐसे में हम अप्रत्यक्ष रूप से दो बार टैक्स अदा कर रहे हंै। सरकार के रवैये के कारण परेशान हो रही


सरकार के दावे खोखले
राकेश त्रिपाठी निवासी शिवपुर ने कहा कि सरकार में आने से पहले सभी पाॢटयां बड़े दावे करती हैं। पहले यही लोग पेट्रोल-डीजल की कीमत वृद्धि होने पर सड़क पर उतरकर विरोध करते थे अब सत्ता में आए तो कीमत बढ़ाने के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। वहीं धवारी के राहुल दाहिया ने बताया कि देश में कोई भी सरकार जनता के लिए ही बनती है और हमें ही तकलीफ देती है। पूरी तरह बाजार के हवाले पेट्रोल-डीजल करने के बाद सरकार ने हमें लाभ नहीं दिया, बल्कि टैक्स लगाकर कीमतें बढ़ा दी है।


अभी और बढ़ेगी महंगाई
भैंसवार ओम प्रकाश का कहना है कि डीजल एवं पेट्रोल की कीमत रोजाना बढऩे से महंगाई और बढ़ेगी। इसका असर उपभोक्ताओं पर आएगा। डीजल महंगा होने से ऑटो किराया, स्कूल बसों का किराया और परिवहन महंगा होने से वस्तुओं के दाम और बढ़ेंगे। वहीं धवारी के राजेश त्रिपाठी का कहना है कि रोजना कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सांसद व विधायक कोई भी आवाज नहीं उठा रहा है। सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों मौन हंै। जनता करे तो क्या करे, सरकारों को चिंता आमजन से ज्यादा वोटकी है।