दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को दूतावास से सूचना भेजी गई कि ब्रिटेन से एक 41 वर्षीय एक व्यक्ति फ्लाइट क्रमांक वीएस-302 में लंदन से सवार होकर 20 दिसंबर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचा। इसके पासपोर्ट में गली नंबर-२, शिव कॉलोनी बिरला विकास सतना का पता दर्ज है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवा ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी देकर ब्रिटेन से आने वाले व्यक्ति का कोविद-19 टेस्ट कराकर आइसोलेशन में रखने के सख्त निर्देश जारी किए। यह सूचना स्वास्थ्य महकमे तक पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन लंदन से सतना आने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की गई। देररात तक स्वास्थ्य अधिकारी पतासाजी करने में जुट रहे।
फिलहाल मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1035 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 233324 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3490 पहुंची है। इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 347 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52296 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 844 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 47359 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4093 एसेटिव केस हैं।
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 121 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37618 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 559 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 34954 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2105 एक्टिव केसेज हैं।