1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
वाहनों की जांच करने सड़क पर उतरे न्यायिक दण्डाधिकारी, देखें वीडियो
Play video

वाहनों की जांच करने सड़क पर उतरे न्यायिक दण्डाधिकारी, देखें वीडियो

मैहर में लोक परिवहन के वाहनों को जांचा, स्कूल बस में चालक बिना वर्दी मिले तो किया जुर्माना
Google source verification

सतना. बेपटरी यातायात को सुधारने के लिए अब न्यायिक दण्डाधिकारी को सड़क पर आकर वाहनों की जांच करना पड़ रही है। इसकी शुरूआत सतना जिले में मैहर से कर दी गई है। शनिवार को न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी पंकज जायसवाल, सुरेश यादव और न्यायिक दण्डाधिकारी सरिता पारस ने एक साथ वाहनों की जांच कार्रवाई शुरू कराई। उनके साथ न्यायालय से लिपिक मन मोहन पाण्डेय, एएसआइ सेन, हवलदार विजय पाण्डेय के अलावा अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

न्यायिक दण्डाधिकारी पहले रीवा रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे। यहां से गुजरने वाली बस, ट्रक, स्कूल वाहनों को जांचा गया। जांच में चार स्कूल बसें एेसी मिली जिनके चालक और कंडक्टर न तो वर्दी में थे और न ही बैच लगाया था। एेसे में इन सभी चालकों का दो- दो हजार रुपए का जुर्माना किया गया। एक निजी स्कूल की बस के चालक को हिदायत दी गई कि वह यातायात नियमों का पालन करते हुए वर्दी के साथ बैच लगाकर चले। इसके लिए स्कूल प्रबंधन से मांग की जाएग ताकि वर्दी बैच मिल सकें। रीवा रोड पर जांच कार्रवाई के बाद अलाउद्दीन तिराहा से घंटाार तक वाहन जांचे गए। न्यायिक दण्डाधिकारियों की जांच कार्रवाई में 13 हजार 500 रुपए का जुर्माना वाहन चालकों पर किया गया।