19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा : सीवर लाइन में काम कर रहा मजदूर, मिट्टी धंसने से 22 फीट नीचे फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

सीवर लाइन के काम के दौरान 22 फीट गहराई में काम कर रहे मजदूर पर गड्ढे की मिट्टी धसक गई है, जिसके चलते मजदूर गड्ढे के अंदर मलबे में फंस गया है।

2 min read
Google source verification
news

बड़ा हादसा : सीवर लाइन में काम कर रहा मजदूर, मिट्टी धंसने से 22 फीट नीचे फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु

मध्य प्रदेश के सतना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। शहर में चल रहे सीवर लाइन के काम के दौरान 22 फीट गहराई में काम कर रहे मजदूर पर गड्ढे की मिट्टी धसक गई है, जिसके चलते मजदूर गड्ढे के अंदर मलबे में फंस गया है। घटना के बाद करीब एक घंटे पहले मौके पर पहुंचा रेस्क्यू दल मजदूर को गड्ढे से निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है।

बता दें कि ये हादसा शहर के मारुति नगर इलाके में आने वाली शारदा कॉलोनी में हुआ है। बताया जाता है कि मजदूर की मौजूदा लोकेशन जमीन के अंदर करीब 22 फीट गहराई में है। हालांकि अबतक सामने आई जानकारी से पता चला है कि मजदूर गड्ढे के भीतर सुरक्षित है। प्रशासन का रेस्क्यू दल उसे बचाने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा का कहना है कि मजदूर को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मजदूर को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पत्नी को लिखा Sorry और खुद अपना गला रेतकर होटल संचालक ने कर ली सुसाइड


4 मशीनें खुदाई में जुटीं

बता दें कि मजदूर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए 4 खुदाई मशीने नजदीक से खुदाई कर रही हैं। फिलहाल अबतक मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। वो किसी ठेकेदार की कंपनी के माध्यम से आटसोर्स पर काम कर रहा था। हालांकि ठेकेदार समेत शहर के सीएसपी मौके पर मौजूद हैं।


बार-बार धंस रही मिट्‌टी

चार मशीनें लगी हुई हैं। एक मशीन के बकेट के नीचे ही मजदूर की लोकेशन मिली है। उस मशीन के बकेट को वहां रोक रखा गया है ताकि मिट्टी धंसने न पाये। मशीनें जितनी मिट्टी हटा रही हैं उतनी मिट्टी वापस भरभराकर गिर रही है। ये काम एन विराट नाम की कंपनी कर रही है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन नगर निगम की टीम कर रही है।


पहले भी हो चुका है ऐसा ही हादसा

आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले भी शहर के मारुति नगर में ही सीवर लाइन के ट्रेंच में मजदूर गिर गया था और उसके ऊपर मलबा भी भरभरा कर गिर गया था। घंटों की मशक्कत के बाद उसे बचाया जा सका था।