5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतनाः धान बोने किसान क्रेडिट कार्ड पर प्रति हैक्टेयर मिलेगा 43708 रुपए का लोन

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फसल ऋणमान निर्धारित गेहूं फसल का ऋणमान 35200 रुपए प्रति हैक्टेयर

2 min read
Google source verification
rinman.jpg

सतना। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये फसल बोने के बैंकों से मिलने वाले फसल ऋण का निर्धारण कर दिया गया है। सतना जिले के लिए फसलों के ऋणमान निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत धान बोने के लिए किसानों को बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर प्रति हैक्टेयर 43708 रुपए का लोन मिलेगा। इसी तरह से गेहूं की फसल बोने के लिए प्रति हैक्टेयर किसान को 35200 रुपए का ऋण बैंक दे सकेंगे। पशुपालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक गाय के लिए 16500 रुपए का लोन मिलेगा तो मत्स्य पालन के लिए एक एकड़ पर 1.60 लाख रुपए का बिना ब्याज वाला लोन मिल सकेगा। लेकिन यह ऋण 50 फीसदी नगद एवं 50 फीसदी वस्तु के रूप में मिलेगा। वस्तु से आशय खाद, बीज, कल्चर आदि शामिल है।

मिलेगा बिना ब्याज का लोन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में फसल ऋण निर्धारण के लिए गठित जिला स्तरीय तकनीकि समूह ने फसलों का ऋणमान निर्धारण कर राज्य स्तरीय तकनीकि समूह को प्रेषित किया था। राज्य स्तरीय समिति ने फसलों के ऋणमान को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ज्यादातर फसलों का ऋणमान गत वित्तीय वर्ष से बढ़ा कर तय किया गया है। इसका सीधा फायदा किसान को मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए वह बिना ब्याज के ज्यादा लोन ले सकेगा। ऋणमान स्वीकृति मिलने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को इसकी जानकारी देते हुए इसी आधार पर फसल ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

यह है फसल का ऋणमान

किसानों को फसल बोने ऋणमान के आधार पर ही किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन दिया जाता है। बैंक इस आधार पर ही किसानों को लोन उपलब्ध कराते हैं। किसानों को खेती में सहायता देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है। किसानों को फसलों के आधार पर ही केसीसी पर लोन दिया जाता है। किसान जब लोन लेने के लिए बैंक में जाते हैं तब वे बैंक को बताते हैं कि वे इस किस फसल के लिए लोन ले रहे हैं। जिला वित्तमान निर्धारण समिति द्वारा फसलों की लागत, उत्पादन, मुनाफे के आधार पर उनका ऋणमान निर्धारित किया जाता है। समिति में कलेक्टर, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, सहकारी विभाग व बैंकों के अफसर शामिल होते हैं।

फसलवार ऋणमान

फसल - ऋणमान

धान सिंचित - 43708

धान असिंचित - 30565

ज्वार - 23000

अरहर - 30691

मूंग - 25507

उड़द - 25292

सरसों - 37332

गेहूं सिंचित - 44625

गेहूं असिंचित - 35200

चना - 38755

मटर - 20000

मसूर - 31143

आलू - 102800

टमाटर - 102800

प्याज - 95700

करेला - 56000

(नोट: ऋणमान प्रति हैक्टेयर के हिसाब से)