6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस थाने लेकर आई तो डाउन हुआ आरोपी का सुगर लेवल

एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने का मामला, दो मामलों में 4 आरोपियों से पूछताछ

2 min read
Google source verification
Look at the police Suspect's sugar level down

Look at the police Suspect's sugar level down

सतना. एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस अदालत से थाने लेकर पहुंची तो उसका सुगर लेवल डाउन हो गया। आरोपी की हालत बिगड़ते देख पुलिस को उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराना पड़ गया। एेसे में अस्पताल मेें ही आरोपी से फौरी तौर पर पूछताछ के बाद उसके दूसरे साथी से सघन पूछताछ की गई। कार्रवाही के बाद कोलगवां थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों के तीनों आरोपियों को शुक्रवार की दोपहर अदालत में पेश कर जेल दाखिल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी तूफान खान उर्फ चिंटू पुत्र हुसैन खान (26) निवासी देेवेन्द्रनगर व चिंटू विश्वकर्मा पुत्र रामचरण विश्वकर्मा (24) निवासी देवेन्द्र नगर, सत्येन्द्र गौतम पुत्र प्रभु दयाल गौतम (26) निवासी देवेन्द्र नगर व अनुज पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक (25) निवासी चांदी चौक देवेन्द्र नगर को प्रोडक्शन रिमांड पर लेते हुए पूछताछ की गई।

पहला मामला

फरियादिया अर्चना मिश्रा निवासी कारीगोही नेे कोगलवां थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 20 अप्रेल 2018 को वह बस स्टैण्ड के पास एसबीआइ के एटीएम से रुपए निकालने गई थी। जहां पहलेे से मौजूद दो बदमाशों ने मदद केे बहाने जबरन एटीएम का उपयोग कररते हुए कार्ड बददल लिया। अर्चना को इसका पता तब चला जब किसी और के खाते का पैसा अर्चना के खाते में आया। इसका उसके पास फोन आया कि ४० हजार रुपए खाते में आए हैें तो अर्चना परेशान हो गई। उसनेे बैंक से डिटेल मांगते हुए अपना कार्ड जांचा तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। बदमाशों ने अर्चना के खाते में 40 हजार रुपए दूसरे अकाउंट से ट्रांसफर करने के बाद उसके कार्ड के जरिए एक लाख 71 हजार रुपए आहरित कर लिए थे। इस मामले में आरोपी तूफान खान उर्फ चिंटू पुत्र हुसैन खान (26) निवासी देेवेन्द्रनगर व चिंटू विश्वकर्मा पुत्र रामचरण विश्वकर्मा (24) निवासी देवेन्द्र नगर को प्रोडक्शन वारंट रिमांड में लेते हुए पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने इस घटना को करना कबूल किया है। इस मामले की जांच एएसआइ सरला शर्मा कर रही हैं।

दूसरा मामला

कोलगवां थाना में ही हनुमान नगर नई बस्ती निवासी रामभान कुशवाहा पुत्र गंगा प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 29 अप्रेल 2018 को जब वह मिनी स्टेटमेंट लेने एटीएम का उपयोग कर रहा था तभी बदमाशों नेे उसका कार्ड बदल लिया। इस मामले में आरोपी सत्येन्द्र गौतम पुत्र प्रभु दयाल गौतम (26) निवासी देवेन्द्र नगर, चिन्टू विश्वकर्मा पुत्र राम चरण विश्वकर्मा (24) निवासी देवेन्द्र नगर व अनुज पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक (25) निवासी चांदी चौक देवेन्द्र नगर को रिमांड पर लेते हुए पूछताछ की गई है। इस प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक सत्यकीर्ति सिंह कर रही हैं।