27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्माष्टमी पर मशहूर है ये 10 बॉलीवुड गाने, इनको सुनने के बाद झूमने के लिए हो जाएंगे मजबूर

जन्माष्टमी पर मशहूर है ये 10 बॉलीवुड गाने, इनको सुनने के बाद झूमने के लिए हो जाएंगे मजबूर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 31 Aug 2018, 5:18 PM IST

lord krishna songs in hindi mp3 free download

lord krishna songs in hindi mp3 free download

सतना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हिन्दू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 2 सितंबर यानी कि रविवार को पड़ेगा। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक जोर-शोर से तैयारियों का दौर चालू हो गया है। फिर चाहे घर हो अथवा मंदिर, हर जगह कृष्ण का बाल रूप देखने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों के मन में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने का भाव है। कृष्ण की बाल लीलाएं हो या फिर गोपियों संग मस्ती की छवी इतनी आकर्षक है कि श्रद्धालु कृष्ण की भक्ती में खोना चाहते है। श्रीकृष्ण संगीत का प्रतीक है इसलिए मंदिरों में ज्यादातर बंसी वाले की ही प्रतिमा विराजमान है। अब भला जन्माष्टमी जैसे त्योहार में बॉलीवुड गानों का तड़का न लगे ऐसे कैसे हो सकता है। यहां पत्रिका श्रीकृष्ण संग राधा के नटखट गीतों के बारे में बता रहा हे जो अक्सर सुनाई देते है।

1- बड़ा नटखट है, कृष्ण कन्हैया
1972 में बनी सुपरहिट फिल्म 'अमर प्रेम' का गाना 'बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हैया- क्या करे यशोदा मैया...' जबरदस्त हिट रहा। इस फिल्म में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर लीड रोल में थे। गाना लता मंगेशकर ने ऐसा गाया कि आज भी माताएं बच्चों को लोरी सुनाती हैं। संगीत की धुन आरडी. बर्मन यानी पंचम दा ने दी थी।

2- मच गया शोर सारी नगरी रे
बॉलीवुड में बिग बी नाम से मसहूर अमिताभ बच्चन ने 'मच गया शोर सारी नगरी रे' बड़ा ही टिपिकल डांस किया था। उनके साथ उस दौर की खूबसूरत अदाकारा परवीन बॉबी थी। जो एक झुग्गी बस्ती के सेट पर फिल्माए गए डांस पर नाची थी। गाने को जोशीली आवाज किशोर कुमार ने दिया था। दही हांडी फोडऩे वाले यानी गोविंदाओं का यह पसंदीदा बॉलीवुड गाना है।

3- गो गो गो गोविंदा
नए दौर के संगीत में भी श्रीकृष्ण से संबंधित गानों का जलवा आज भी वर्करार है। 'गो गो गो गोविंदा' गाने का क्रेज ऐसा हुआ कि सालों तक हर एक आदमी यही गाना गुन-गुनाते देखा गया। सिंगर, एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया का हाई वोल्टेज गाना 'गो गो गो गोविंदा' में सोनाक्षी सिन्हा का अंदाज हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है।

4- राधा ऑन डांस फ्लोर
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का 'राधा ऑन डांस फ्लोर' काफी हिट रहा है। इस गाने में आलिया, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आते हैं। यह गाना राधा और कृष्ण की मस्ती पर फिल्माया गया है। गाने में श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में ड्रम्स और फ्लूट यानी बांसुरी का शानदार इस्तेमाल किया गया।

5- गोविंदा आला रे
1963 में बनी फिल्म 'ब्लफ मास्टर' में 'गोविंदा आला रे' गाना ऐसा हिट हुआ कि हर कोई थिरकने के लिए मजबूर हो जाता है। इस गाने को रखने की जिद खुद शम्मी कपूर साहब ने कल्याण जी आनंद जी से की थी।

6- चांदी की डाल पर सोने का मोर
'हैलो ब्रदर' फिल्म का 'चांदी की डाल पर सोने का मोर' जबरदस्त गाना है। इस गाने को सलमान खान और रानी मुखर्जी के चाहने वालों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में वैसे कई अच्छे गीत है लेकिन 'चांदी की डाल पर सोने का मोर' का कोई जवाब ही नहीं है।

7- वो किसना है
'किसना' फिल्म का टाईटल सॉन्ग 'वो किसना है' गाना काफी हिट रहा है। इस गाने में विवेक ओबेरॉय ने शानदार प्रस्तुति दी। यह एक फोक सॉन्ग था और इसे आवाज उदित नारायण और मधुश्री ने दी थी।

8) राधा कैसे ना जले
'लगान' फिल्म का गीत 'मधुवन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, राधा कैसे ना जले...' हिट गाना था। आशा भोंसले का शिकायती अंदाज और उनके साथ उदित नारायण का मखमली जवाब। ग्रेसी सिंह और आमिर खान ने इसे पर्दे पर उतारा।

9- मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया
फिल्म 'हम साथ साथ हैं' का गाना 'मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया' तीन बहुएं और सास पर आधारित बनाया गया था। गाने में कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पौडवाल और अलका याज्ञनिक की फ्रेश आवाज दी। पर्दे पर इसे साकार किया करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और तब्बू ने किया था। गाने में तबले की थाप का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया और साथ में आपको बांसुरी भी सुनाई देती है।

10- यशोमती मैया से पूछे नंदलाला
राजकपूर द्वारा निर्देशित ब्लॉक बस्टर फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' का गाना 'यशोमती मैया से पूछे नंदलाला' शास्त्रीय संगीत पर आधारित था। फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी बतौर बाल कलाकार नजर आईं थीं। हाथ में वीणा लिए यह गीत फिल्माया गया था। आवाज लता जी और संगीत दिया था लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग