
maa sharda temple maihar madhya pradesh
सतना। नववर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को मां शारदा धाम में भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 8 से 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। प्रबंध समिति के मुताबिक, करीब ढाई लाख दर्शनार्थियों ने सोमवार को मत्था टेका। इस दौरान करीब ड़ेढ़ करोड़ का चढ़ावा आने का अनुमान है।
रोपवे के लिए यात्री निवास दो तक दर्शनार्थियों की कतार लगी थी। वहीं सीढ़ी मार्ग पर भी पुलिस चौकी से लेकर मंदिर की ड्योढ़ी तक दर्शनार्थी 10 से 12 घंटे तक कतार में लगे रहे।
रात्रि 12 बजे तक दर्शन का सिलसिला जारी
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने लाल गेट से कमानी गेट तक बैरीकेट्स लगा रखे थे। हालांकि, बाद में वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए इन्हें हटा दिया गया। भीड़ को देख अधिकारियों ने बताया कि रात्रि 12 बजे तक दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। सीढ़ी मार्ग व रोपवे में लगी लंबी कतार को देखते हुए सैकड़ों दर्शनार्थियों ने पहाड़ राउंड व जंगली रास्ते से ऊपर चढऩे की कोशिश की।
वीआईपी दर्शन के लिए नोंकझोक
वीआईपी दर्शन पाने वालों की भी कमी नहीं थी। जनप्रतिनिधियों व कुछ अधिकारियों ने भी रिश्तेदार को रोपवे तक वाहन समेत पहुंचाकर वीआईपी दर्शन भी कराया। रोपवे व मंदिर परिसर में इसे लेकर दिनभर कहा-सुनी की स्थिति बनती रही। विधायक सहित कुछ अन्य जनप्रतिनिधि भी काफिले के साथ दर्शन को पहुंचे।
जाम से शहर परेशान
नए साल पर कस्बे में श्रद्धालुओं व वाहनों की रेलमपेल के चलते जाम की समस्या पूरे दिन बनी रही। सभी मार्गों पर मुसाफिरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशान होते रहे। हालांकि, मेला क्षेत्र में वाहनों को प्रवेश न देने से स्थिति सामान्य रही।
2018 में बन गया नया रिकॉर्ड
शारदा प्रबंध समिति के सदस्यों ने बताया कि माता के दर पर दिन प्रतिदिन भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। लेकिन 2018 की शुरुआत में 2.50 लाख से ऊपर आई भीड़ ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक नवरात्र में भी एक दिन इतनी ज्यादा भीड़ नहीं आई है। लेकिन इस वर्ष जनवरी की शुरुआत में दिखी आस्था ने नई आस्था के संकेत दिए है।
Published on:
02 Jan 2018 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
